{"_id":"594d630b4f1c1b5a0c8b4938","slug":"101498243851-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस के ओबीसी के चेयरमैन से मिला शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस के ओबीसी के चेयरमैन से मिला शिष्टमंडल
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण महासभा का शिष्टमंडल सभा के प्रधान सरदार अवतार सिंह की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन डॉ. गुरिंदर पाल सिंह बिल्ला से मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर सरदार सुरजीत सिंह धीमान विधायक हलका अमरगढ़ (पंजाब) से भी मुलाकात की। इसमें हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण महासभा की मांगों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण महासभा की मांगों को सही मानते हुए शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र उनकी मांगों को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मिलेंगे। शिष्टमंडल में प्रधान अवतार सिंह, सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुभाष विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक धीमान, उपप्रधान भाग चंद, महामंत्री कुलवीर वर्धन,
संगठन मंत्री बलवान चंद धीमान, जिला प्रधान सोलन बलविंदर सिंह धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
संगठन मंत्री बलवान चंद धीमान, जिला प्रधान सोलन बलविंदर सिंह धीमान आदि शामिल रहे।