फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana reached Seraj said I will ask for special relief package from center govt state government corrupt

Himachal : सराज पहुंची कंगना, बोली- केंद्र से मांगूंगी स्पेशल रिलिफ पैकेज, प्रदेश सरकार को बताया भ्रष्टाचारी

Sun, 06 Jul 2025 05:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:28 PM IST
सार

रविवार को कंगना ने थुनाग बाजार को हुए नुकसान का जायजा लिया। कंगना ने कहा कि वह केंद्र सरकार से आपदा प्रभावितों के लिए स्पेशल रिलिफ पैकेज की मांग रखेंगी और प्रभावितों के पुर्नवास और पुर्नस्थापना की गुहार भी लगाएंगी। कंगना ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kangana reached Seraj said I will ask for special relief package from center govt state government corrupt
मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। कंगना ने थुनाग बाजार को हुए नुकसान का जायजा लिया और यहां प्रभावितों से मुलाकात करके उनका दुख दर्द साझा करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि सराज क्षेत्र का आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां लोगों के पास कुछ भी शेष नहीं बचा है। अपने उजड़े हुए घरों को लोग बड़ी मायूसी से देख रहे हैं। यह ऐसा झकझोर कर रख देने वाला दृश्य है जो मन को विचलित कर रहा है। आज इन आपदा प्रभावितों को हम सभी की मदद की जरूरत है।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि वह केंद्र सरकार से आपदा प्रभावितों के लिए स्पेशल रिलिफ पैकेज की मांग रखेंगी और प्रभावितों के पुर्नवास और पुर्नस्थापना की गुहार भी लगाएंगी। कंगना ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारी सरकार काम कर रही है। पूर्व में भी केंद्र सरकार ने आपदा के समय जो हजारों करोड़ रूपए भेजे उसे प्रदेश सरकार ही डकार गई। अब भी केंद्र से जो रिलिफ आएगी वो भी प्रभावितों तक पहुंच नहीं पाएगी। कंगना ने कहा कि प्रभावितों तक हर मदद पहुंचे, इसके लिए कोई रास्ता निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal : कंगना रनौत बोलीं- केंद्र का पैसा मेरे पास या जयराम के पास नहीं आता; न मेरे पास कैबिनेट है न अधिकारी

कंगना के दौरे को लेकर शुरू हो गई थी राजनीति
बता दें कि मंडी जिले में हुई इस भीषण त्रासदी के बाद लोग यही सवाल पूछ रहे थे कि मंडी की सांसद कहां पर है। वह अभी तक लोगों के बीच जाकर उनका दुख दर्द क्यों नहीं बांट रही है। ऐसे में कंगना की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सारा स्पष्टीकरण दिया जा रहा था। इन सब बातों को लेकर विवाद खड़ा होने लग गया था। लेकिन इसी बीच कंगना ने अब ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात करके उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हरंसभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed