फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kangana said centre govt money does not come to me or Jairam I neither have a cabinet nor an officer

Himachal : कंगना रनौत बोलीं- केंद्र का पैसा मेरे पास या जयराम के पास नहीं आता; न मेरे पास कैबिनेट है न अधिकारी

Sun, 06 Jul 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को आपदा प्रभावित थुनाग इलाके का दौरा किया। इस दौरान कंगना ने कहा कि मेरे दो भाई हैं जो साथ-साथ चल रहते हैं। मैं पहुंच तो जाती हूं, मेरा काम है केंद्र से राहत कोष लेकर आना, मेरे पास अपना न तो कोई फंड है नहीं, न कोई अधिकारी हैं और न ही कोई कैबिनेट है। 

विज्ञापन
Himachal Kangana said centre govt money does not come to me or Jairam I neither have a cabinet nor an officer
भाजपा सांसद कंगना रनौत - फोटो : ANI

विस्तार

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित थुनाग इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद यहां बाढ़ जैसी स्थिति है। थुनाग इलाके और आस-पास के इलाकों में सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार और प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और राहत कार्य जारी हैं। सड़क संपर्क बहाल किया जा रहा है। हमारी टीमें हर प्रभावित इलाके में हैं।

विज्ञापन


'सांसद के तौर पर मेरा काम फंड लाना और सरकार को जमीनी हकीकत बताना'
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना भेजकर तत्काल राहत अभियान चलाया। स्थानीय स्तर पर हमने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भले ही प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें यहां जो हो रहा है, उसकी जानकारी है और केंद्र सरकार हरकत में आई है। एक सांसद के तौर पर मेरा काम फंड लाना और सरकार को जमीनी हकीकत बताना है।
विज्ञापन

 

कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंडी आने के बाद यहां की स्थिति देख काफी दुख हुआ कि लोगों के सामने ऐसी त्रासदी हुई। काफी नुकसान हुआ है। कंगना ने कहा कि मेरे दो भाई हैं जो साथ-साथ चले रहते हैं। मैं पहुंच तो जाती हूं, मेरा काम है केंद्र से राहत कोष लेकर आना, मेरे पास अपना न तो कोई फंड है नहीं, न कोई अधिकारी हैं और न ही कोई कैबिनेट है। सांसद के काम सीमित होता है, हम भी पहाड़ी हैं, हिमाचली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed