{"_id":"679264fd35fb18d9cb05b90d","slug":"kangana-ranaut-entry-in-the-hotel-industry-will-build-a-five-star-hotel-in-manali-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: फिल्मी दुनिया, सियासत के बाद कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री, मनाली में खरीदी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut: फिल्मी दुनिया, सियासत के बाद कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री, मनाली में खरीदी जमीन
Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
संजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
सार
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत होटल इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। बॉलीवुड क्वीन ने मनाली में पांच सितारा होटल बनाने का मन बनाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मनाली में एक भूखंड खरीदा है।
विज्ञापन
कंगना रनौत। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी दुनिया और राजनीति के बाद अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत होटल इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। उन्होंने मनाली में पांच सितारा होटल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन की रजिस्ट्री भी करवा ली है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह कंगना की रिलीज हुई बहुचर्चित ‘इमरजेंसी’ फिल्म सात दिनों में करीब 15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। वहीं, इस फिल्म के सेटेलाइट, म्यूजिक और ओटीटी राइट्स के भी कई करोड़ों में बेचे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मनाली में खरीदी जमीन
लिहाजा इस फिल्म की कमाई को कंगना मुंबई के बजाय मनाली में निवेश कर रही हैं। कंगना अब अपने बिजनेस को विस्तार देते हुए होटल इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। बॉलीवुड क्वीन ने मनाली में पांच सितारा होटल बनाने का मन बनाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मनाली में एक भूखंड खरीदा है।
विज्ञापन
कंगना ने वीरवार को होटल के लिए खरीदी जमीन के दस्तावेजीकरण के लिए मनाली तहसीलदार के पास पहुंचीं। उन्होंने तहसीलदार से भूखंड की रजिस्ट्री करवाई। तहसीलदार कार्यालय जाने के लिए मनाली के माल रोड से गुजरती कंगना को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि कंगना को इमरजेंसी फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। अब कंगना होटल और रेस्टोरेंट के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रही हैं।