फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda said Khadi is not just a cloth it was a powerful weapon in the freedom struggle

JP Nadda: जगत प्रकाश नड्डा बोले- खादी केवल एक कपड़ा नहीं, आजादी की लड़ाई का था मजबूत हथियार, की ये अपील

Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
सार

JP Nadda Bilaspur: तीन दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को बिलासपुर के चेतना चौक स्थित खादी भंडार से खरीदारी की। वहीं, नड्डा ने खादी को स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक बताते हुए देशवासियों से इसे अपनाने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
JP Nadda said Khadi is not just a cloth it was a powerful weapon in the freedom struggle
बिलासपुर में खादी स्टोर पर खरीदारी करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खादी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की आजादी की लड़ाई का एक मजबूत हथियार था। महात्मा गांधी ने खादी के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया, जिसने देश में क्रांति की लौ जलाई। आजादी के बाद लंबे समय तक खादी की उपेक्षा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी मूवमेंट को फिर से जीवंत किया गया है।

विज्ञापन


तीन दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को बिलासपुर के चेतना चौक स्थित खादी भंडार से खरीदारी की। उन्होंने कटिया मटिया सिल्क, कुर्ता पजामा की 4,632 रुपये की खरीदारी कर उनकी खुद डिजिटल पेमेंट की। नड्डा ने खादी को स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक बताते हुए देशवासियों से इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि वर्ष 2024-25 में खादी उद्योग ने 1.70 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टर्नओवर हासिल किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। खादी का उत्पादन 337 प्रतिशत और बिक्री 447 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन


यह आंकड़े दर्शाते हैं कि खादी न केवल स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विजयदशमी के पावन अवसर पर नड्डा ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य और शक्ति की विजय का प्रतीक है। उन्होने सभी से आग्रह किया कि खादी को अपनाएं, स्वदेशी को मजबूती दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी
विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी है और आत्मनिर्भर भारत के लिए खादी का मजबूत होना जरूरी है। खादी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह लाखों कारीगरों और बुनकरों को रोजगार देता है। उन्होंने कहा कि खादी के प्रचार-प्रसार से न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करता है। उन्होंने युवाओं से खादी को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed