फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda in bilaspur said I am the Health Minister I can cure eyes but cannot give light

JP Nadda: जगत प्रकाश नड्डा बोले- मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

Thu, 06 Mar 2025 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 08:02 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
JP Nadda in bilaspur said I am the Health Minister I can cure eyes but cannot give light
बिलासपुर के परिधि ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता। अब हिमाचल और देश की कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं है, तो इसमें हमारी क्या गलती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अनपढ़ के अनपढ़ हैं और उन्हें देश की प्रगति दिखाई नहीं देती। प्रदेश कांग्रेस पर निशाना कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर सत्ता गलत हाथों में जाती है, तो यही हाल होता है।

विज्ञापन


बिलासपुर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केंद्र से भेजी गई धनराशि का उपयोग विकास कार्यों के बजाय वेतन, पेंशन देने में किया। कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से ग्रसित है। यह पार्टी अब केवल भाई, बहन और माता तक सीमित रह गई है और इसके पास कोई ठोस सिद्धांत नहीं बचा है। हिमाचल में कभी मुर्गे, तो कभी समोसों की जांच की जा रही है। कहा कि कांग्रेस केवल विनाश की कहानी लिख सकती है, जबकि भाजपा हमेशा विकास की कहानी लिखती है।

विज्ञापन

नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि जब हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था, तब कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता लोगों की सुध लेने नहीं आया। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और उन्होंने स्वयं तीन बार प्रदेश का दौरा किया और केंद्र से आपदा राहत के लिए धनराशि भी दिलवाई। कहा कि प्रदेश में एम्स, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, चार मेडिकल कॉलेज, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, कैंसर सेंटर और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भाजपा की ही देन है। जब-जब भाजपा सत्ता में आई, तभी देश और प्रदेश का जनजीवन सुधरा।

आयुष्मान भारत की प्रदेश पर 355 करोड़ की देनदारी
नड्डा ने कहा कि हिमाचल में आयुष्मान भारत के अंतर्गत 355 करोड़ रुपये की देनदारी है। यह सरकार हिमकेयर जैसी उत्तम योजना भी प्रदेश में नहीं चला पा रही है। पीजीआई में हिमकेयर के 14.5 करोड़ का भुगतान होने को है। इसको लेकर हमने विभाग को एक पत्र लिखने को भी कहा है कि यह योजना चलती रहे, बंद न हो।

पहले कुछ खास लोगों के लिए होता था राष्ट्रपति भवन
नड्डा ने कहा कि पहले राष्ट्रपति भवन केवल कुछ खास लोगों के लिए होता था, लेकिन अब वहां पूरे भारत का प्रतिनिधित्व होता है। उन्होंने पद्मश्री विजेता हरिमन को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि आज बिलासपुर से कोई पद्मश्री विजेता बन सकता है, यह बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed