{"_id":"512f76a7db74eb941e94d4edf94c9785","slug":"jobs-in-himachal-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला नौकरियों का द्वारः 400 पदों पर भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला नौकरियों का द्वारः 400 पदों पर भर्तियां
अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल मंत्रिमंडल ने राज्य में नौकरी के द्वार खोल दिए हैं। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम- 2014 प्रारूप अधिसूचना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इसके तहत 245 पंचायत सहायकों की भर्ती होगी। 100 आयुर्वेद मेडिकल अफसरों और 50 क्लर्कों के पद भरे जाएंगे। नगरोटा बगवां में इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा।
पाइए नौकरी, इंडियन ऑयल में करें आवेदन
हिमाचल की बिजली पीटीसी और टीपीसीएल एक साल तक बेचेंगे। एचएएस अफसरों का कैडर भी बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत 15 नए पद सृजित किए जा रहे हैं। कैबिनेट ने एचएएस काडर में 15 सुपरन्यूमररी पदों को 14 सितंबर 2005 से सृजित करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राजकीय दंत महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के आठ पद भरने का निर्णय हुआ।
बीएसएफ में भर्ती, करें आवेदन
सैनिक कल्याण विभाग में उपनिदेशकों के आठ पद भरे जाएंगे। शीलघाट तथा पट्टाबरोरी में पीएचसी को मंजूरी दी गई। नालागढ़ तहसील के दत्तोवाल गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने को भी मंजूरी दी। गगरेट, बल्ह, मनाली तथा दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा महलोग में अगले शैक्षणिक सत्र से आईटीआई शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सुन्नी के नवी में पशु औषधालय खुलेगा। सोलन जिले में पूर्ण शक्ति केंद्र परियोजना शुरू करने को स्वीकृति दी गई है। इसमें 10 ग्राम पंचायतों में एक पूर्ण शक्ति केंद्र खोला जाएगा।
मंत्रिमंडल ने विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से सरकार की ऊर्जा बिक्री के अधिकार को एक वर्ष के लिए पावर ट्रेडिंग कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड तथा टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के चयन को दिया गया।
यदि ऊर्जा बिक्री की बेहतर दरें प्राप्त होती हैं तो ट्रेडिंग मार्जिन को बढ़ाया जा सकता है। धर्मशाला, मंडी तथा शिमला में आयुर्वेद निदेशालय के तीन जोनल कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।
नौसेना में 300 से ज्यादा भर्ती, करें आवेदन