{"_id":"f023821cc4f6b4493f35aaa4b091c5ed","slug":"jobs-electricity-board-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी: बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 600 पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी: बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 600 पद
अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका प्रस्ताव बोर्ड प्रबंधन ने तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें 313 टीमेट के अलावा मिनिस्ट्रियल स्टाफ, जेई, एसडीओ से लेकर अन्य कर्मचारियों के पद हैं। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जानी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बोर्ड प्रबंधन ने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इस साल मुख्यमंत्री ने बोर्ड में 672 पद भरने की स्वीकृति दी है। अब प्रबंधन को सरकार के भेजे गए प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है। सरकार की मंजूरी मिलते ही बोर्ड प्रबंधन की ओर से आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड में निचले स्तर पर और कितने पद खाली है, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने सभी डिविजनों से डिटेल मंगवा ली है। डिविजनों से डिटेल आने के बाद ही अगले दो सालों में किस वर्ग में कितने पद भरे जाने हैं, इसका प्रारूप फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सम्मेलन में अगले तीन सालों में 2016 पद भरने की घोषणा की थी। इस कोटे के तहत चालू वर्ष में 672 पद भरे जाने हैं। इन पदों में 313 टी मेट, लाइन मैन, जेई, एसडीओ के लगभग 100 पद और 175 पद मिनिस्ट्रियल स्टाफ के हैं। इसमें लिपिक, एकाउंटेंट से लेकर अन्य वर्गों के कर्मचारी शामिल है।
बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए सरकार के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।