फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jill kelly comes to shimla for her aunt death certificate

ढाई साल की बुआ को खोज रही है 60 साल की भतीजी

Wed, 20 Feb 2013 10:37 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 20 Feb 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
jill kelly comes to shimla for her aunt death certificate

95 साल पहले हुई ढाई साल की बुआ की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए साठ साल की भतीजी सोमवार को ग्रेट ब्रिटेन से शिमला पहुंचीं। ग्रेट ब्रिटेन के आइल ऑफ मैन से आईं साठ साल की जिल कैली ने बताया कि 1915 में उनका परिवार शिमला में रहता था। ढाई साल की उम्र में उनकी बुआ औडरी जॉनसन की शिमला में मौत हो गई। 1940 में दादा हैरी जॉनसन परिवार सहित ग्रेट ब्रिटेन जाकर बस गए।

विज्ञापन


रविवार को जिल कैली भारत पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि बुआ के बारे में पिता से सुना था। सोचा, जब भारत आए हैं तो क्यों न बुआ की मौत के कारणों का पता किया जाए और उनका डेथ सर्टिफिकेट साथ लेकर जाऊं और ग्रेट ब्रिटेन में परिवार को सरपराइज दूं। लेकिन अफसोस करीब दो घंटे तक नगर निगम में रिकार्ड खंगालने के बाद भी बुआ की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


जिल कैली ने बताया कि उन्हें बुआ औडरी जॉनसन की मौत होने की तारीख मालूम नहीं है जिस कारण उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ रहा है। जिल कैली अपनी दोस्त कैथरिन ग्रीन, पैट और जॉय के साथ शिमला आई हैं। शहर के प्रतिष्ठित ओवराय सिसिल होटल में ये लोग ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिल कैली ने बताया कि वह पहली बार भारत आई हैं। शिमला उन्हें बहुत ही खूबसूरत शहर लगा। शहर की कई जगहों को देख कर ब्रिटेन की यादें ताजा होती हैं। उन्होंने रिज मैदान स्थित क्राईस्ट चर्च में जाकर कैंडल जलाई और बुआ को याद किया। इसके अलावा गेयटी थियेटर भी देखा। माल रोड पर घूमने का एहसास वे साथ लेकर जा रही हैं।


उधर, नगर निगम महापौर संजय चौहान ने बताया करीब दो घंटे तक ब्रिटिश महिलाओं के साथ निगम कर्मियों ने डेथ रिकार्ड खंगाला लेकिन, सही जानकारी नहीं होने के चलते उनकी बुआ के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed