फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Government is also collecting money from pregnant women newborns and unborn children

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- गर्भवती, नवजात और अजन्मे बच्चे से भी वसूली कर रही सरकार

Wed, 11 Jun 2025 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं और हिमाचल को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भरपूर आर्थिक सहयोग के बाद भी सुक्खू सरकार गर्भवती और प्रसूता महिलाओं, नवजात, यहां तक कि अजन्मे बच्चों से भी पैसे वसूल रही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Government is also collecting money from pregnant women newborns and unborn children
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार न तो प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और न ही केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर। केंद्र सरकार नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से हिमाचल के लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में फ्री ड्रग पॉलिसी में निशुल्क उपचार और फ्री डायग्नोस्टिक इनीशिएटिव सर्विसेज के तहत निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। सुक्खू सरकार वह भी लोगों से छीन चुकी है। दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं और हिमाचल को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भरपूर आर्थिक सहयोग के बाद भी सुक्खू सरकार गर्भवती और प्रसूता महिलाओं, नवजात, यहां तक कि अजन्मे बच्चों से भी पैसे वसूल रही है। केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क किए जाने के बाद भी विभिन्न जांच के लिए पैसे ले रही है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने सुविधाएं छीनने के मामले में प्रसूता और गर्भवती महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सुक्खू सरकार केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे जननी–शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को फेल करना चाहती है। हिमाचल सरकार केंद्र सरकार की ओर से भरपूर सहयोग दिए जाने के बाद भी गर्भवती महिलाओं के साथ भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, सार्वभौमिक टीकाकरण और प्रमुख बीमारियों का नियंत्रण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed