फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Said CM Sukhu is trying to save his reputation by lying to hide the failures of Congress govt

Jairam Thakur: 'कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने के लिए झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हैं सीएम सुक्खू'

Tue, 03 Dec 2024 05:39 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब जहां भी जा रहे हैं वहां जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur Said CM Sukhu is trying to save his reputation by lying to hide the failures of Congress govt
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने के लिए झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। अब जहां भी जा रहे हैं वहां जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन सरकार के पास विकास के काम गिनाने के लिए है ही नहीं। आनन फानन में विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष का सामना करने के लिए हमारे द्वारा शुरू किए गए बड़े प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन किये जा रहे हैं, ताकि जनता को दिखाया जा सके कि हम विकास कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि ये बड़े बड़े प्रोजेक्ट हमारी सरकार के समय ही शुरू हुए थे और एक वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो चुके थे लेकिन जानबूझकर इनके उद्घाटन लटकाए गए और कई बार उद्घाटन की तिथियां आगे खिसकाई गई ताकि दो साल के  जश्न के बीच और सत्र से पहले ये दिखाया और प्रचारित किया जा सके कि हम उद्घाटन भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक किसी परियोजना या काम का नाम बता दें जो इन्होंने शुरू किए और उसका उद्घाटन भी इन्होंने किया हो। आज मेरे विधानसभा क्षेत्र के बाखली में भी झूठ बोलकर गए कि इस रोपवे को हमने 28 करोड़ दिया तो आज हम इसका उद्घाटन कर रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि इसके लिए 50 करोड़ नाबार्ड से मैंने ही लाया था और  मेरे ही समय में ये शुरू हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री को हमारे काम का झूठ बोलकर श्रेय लेने की आदत सी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं वहां भाजपा द्वारा शुरू किए गए कार्यों का ही फीता काट रहे हैं। बावजूद इसके लोगों के बीच जाकर यह झूठ बोल रहे हैं कि उस कार्य को उनकी सरकार ने करवाया। जबकि हकीकत यह है कि उन सभी कार्यों को बतौर मुख्यमंत्री भाजपा सरकार ने बजट के साथ शुरू करवाया था। माता बगलामुखी के लिए 50 करोड़ की लागत से बने इस रोप-वे का निर्माण भी भाजपा सरकार के समय में ही शुरू हुआ था। यह देश का नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित पहला रोप-वे प्रोजेक्ट है। इसमें राज्य सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है।

विज्ञापन

दो दिन पूर्व भी मुख्यमंत्री ने ढली बस स्टैंड के उदघाटन के बाद यह झूठ बोला है कि उस बस स्टैंड के लिए भाजपा सरकार ने बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था जबकि हकीकत यह है कि यह बस स्टैंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बना है। 2022 में भाजपा सरकार ने 4 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ इसका निर्माण कार्य शुरू किया था, जबकि बाकी बजट नियमों के तहत किश्तों में जारी हुआ है। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग को नकारना मुख्यमंत्री की इसी खूबी को दर्शाता है कि वे दिन के उजाले में बड़ी चतुराई से झूठ बोल देते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दो-दो बार उदघाटन और दो-दो बार शिलान्यास करने का नया रिवाज छेड़ रखा है। जिन परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास पूर्व सरकारों द्वारा किया जा चुका है उनके उदघाटन और शिलान्यास फिर से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नाते उन्हें नए कार्यों को शुरू करना चाहिए, जबकि वे किए हुए कार्यों का फिर से रिबन काटने में लगे हुए हैं।
 

Jairam Thakur Said CM Sukhu is trying to save his reputation by lying to hide the failures of Congress govt
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिये पांच हज़ार करोड़ की रेवड़ियां आखिरी साल में  बांटी। मैं पूछना चाहता हूं कि आपको दो साल हो गए सरकार चलाते हुए लेकिन आप सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही घोषणाएं कर रहे हैं और जहां आपको लगता है यहां राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं है तो वहां व्यवस्था परिवर्तन का नाम देकर आप कोई घोषणा नहीं कर रहे हैं। ये भेदभाव नहीं है तो क्या है। आज सराज में आपने जनता को ठगा है और आपके स्थानीय नेताओं ने लोगों को दर्जनों घोषणाएं होने वाली है के नाम पर बुलाया लेकिन उन्हें भी निराश होकर ही लौटना पड़ा। अब तो आपके ही वर्कर और जनता पूछ रही है कि आप कब जनता की मांग पर संस्थान खोलेंगे या यूं ही झूठ बोलकर सरकार चलाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed