{"_id":"6814c8863e76c3de4609a3ee","slug":"jairam-thakur-said-by-banning-contractual-recruitments-the-youth-have-been-made-unemployed-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- अनुबंध भर्तियों पर रोक लगाकर युवाओं को बना दिया बेराजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- अनुबंध भर्तियों पर रोक लगाकर युवाओं को बना दिया बेराजगार
Fri, 02 May 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 May 2025 06:58 PM IST
सार
Jairam Thakur: नेपा प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने 25 अप्रैल को एक पत्र जारी कर प्रदेश में सभी प्रकार की अनुबंध आधारित भर्तियों पर रोक लगा दी है, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी भर्तियां करने के न तो नए आदेश जारी किए और न ही यह स्पष्ट किया कि आगे भर्तियां कैसे होंगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुबंध भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो गया है बल्कि जो भर्तियां रुटीन में चली हैं, वे भी रुक गई हैं। प्रदेश के युवा इंतजार कर रहे हैं कि सरकार नए आदेश जारी करे जिससे भर्तियां शुरू हो सकें।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बताए कि नए आदेश कब तक जारी होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 अप्रैल को एक पत्र जारी कर प्रदेश में सभी प्रकार की अनुबंध आधारित भर्तियों पर रोक लगा दी है, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी भर्तियां करने के न तो नए आदेश जारी किए और न ही यह स्पष्ट किया कि आगे भर्तियां कैसे होंगी। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार बचा हुआ कार्यकाल पिछले दो साल की तरह ही बिना रोजगार दिए निकालना चाहती है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी गारंटियों को पूरी तरह भूल चुकी है। पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां, प्रदेश की 18 से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देना, स्टार्टअप फंड, दूध और गोबर खरीद जैसी गारंटियों पर अब सरकार का कोई मंत्री बात नहीं करता हैं। वह खुलेआम कहते हैं कि हमने पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख नौकरियां देने की बात कब की थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों को हम न सरकार को भूलने देंगे और न ही प्रदेश के लोगों को। सरकार की हर नाकामी को प्रदेश के बीच लाते रहेंगे।
विज्ञापन