Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur extended congratulations to the Hati community in a unique way, saying, "Best wishes from your m

हिमाचल: जयराम बोले- हाटी के मामा की तरफ से शुभकामनाएं, तीन साल के लंबे इंतजार के बाद मिला समुदाय को हक

Sun, 29 Nov 2026 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद अब हाटी समुदाय के लिए अपने अधिकार हासिल करने का रास्ता साफ हुआ है।

विज्ञापन
Jairam Thakur extended congratulations to the Hati community in a unique way, saying, "Best wishes from your m
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से मिली राहत पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि हाटी समुदाय के लोग उन्हें प्यार से मामा कहते हैं, इसलिए मामा की तरफ से पूरे समुदाय को इस जीत की बधाई और शुभकामनाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद अब हाटी समुदाय के लिए अपने अधिकार हासिल करने का रास्ता साफ हुआ है।

विज्ञापन


मंडी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हाटी समुदाय की मांग को समझते हुए उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की पहल की थी। इसके लिए संसद के दोनों सदनों में विधेयक पारित किया गया, लेकिन कुछ लोगों की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर करने के कारण यह मामला लंबे समय तक अटका रहा। अब हाईकोर्ट से तीनों याचिकाएं खारिज होने के बाद समुदाय के लिए राहत का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन



जयराम ठाकुर ने इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाटी समुदाय को उनका अधिकार दिलाने में प्रदेश सरकार ने शुरुआत में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की थी और इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। केंद्र सरकार ने इस पर विधेयक लाकर उसे संसद से पारित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार की ओर से बार-बार जवाबतलबी किए जाने से प्रक्रिया में देरी हुई। जयराम ठाकुर के अनुसार, सरकार की लेटलतीफी के कारण हाटी समुदाय को अपना अधिकार मिलने में करीब 50 दिन अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed