फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Birthday Celebration Supporters danced to folk music

Jairam Thakur Birthday Celebration: नाटी पर झूमे समर्थक, जन्मदिन के बहाने जयराम ठाकुर ने किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 08:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 08:22 PM IST
सार

नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 61वां जन्मदिन पर उनके सरकारी आवास पर सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्मदिन समारोह के बहाने 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट भी सुनाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur Birthday Celebration Supporters danced to folk music
नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केक काटते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिन राजधानी शिमला में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन जैसा दिखा। मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों और नाटी की तान पर झूमते समर्थकों ने पूरा दिन माहौल बनाए रखा। जन्मदिन की शुरुआत जयराम ठाकुर ने परिवार सहित सुबह जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद जैसे ही वह सरकारी आवास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

अलग-अलग जिलों से आए समर्थक अपने-अपने क्षेत्रों की नाटी, ढोल और पारंपरिक वेशभूषा के साथ पहुंचे, जिससे माहौल पूरी तरह हिमाचली रंग में रंगा दिखा। जन्मदिन समारोह के बहाने 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट भी सुनाई दी। टिकट के तलबगारों ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ पहुंचकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि वे आने वाले चुनाव में मजबूत दावेदार हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतभेद भुलाकर बधाई देने जयराम के घर पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी
बीते कुछ समय से जयराम ठाकुर और कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बीच चल रहे मतभेद भी मंगलवार को दूर हुए। मंगलवार सुबह कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर को उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और मंत्री विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दिया। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। उधर, विधायक सुखराम चौधरी, बलबीर वर्मा, विनोद कुमार, दीपराज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद्र ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, जनकराज, दलीप ठाकुर, आशीष शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, रवि ठाकुर, केएल ठाकुर, लखविंदर राणा, परमजीत पम्मी, अर्जुन ठाकुर, बलदेव तोमर, हीरालाल समेत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई देने जयराम ठाकुर के घर पहुंचे।

जयराम ने पीएम मोदी सहित कार्यकर्ताओं का जताया आभार
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों से मिल रहे अपार प्रेम और शुभकामनाओं से वे अत्यंत अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रदेश और देश की सेवा, तथा आमजन के हितों के लिए समर्पित रहेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से वो लगातार प्रदेश की सेवा में लगे रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed