फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Singh Negi said people made a mistake in electing Kangana Ranaut as MP now they are regretting it

Jagat Singh Negi On Kangana Ranaut: नेगी बोले- कंगना को सांसद चुनने में लोगों से गलती हुई, अब पछता रहे

Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सांसद को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। मंडी में सांसद को चुनने में लोगों से गलती हुई है, अब पछता रहे हैं। 

विज्ञापन
Jagat Singh Negi said people made a mistake in electing Kangana Ranaut as MP now they are regretting it
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर कहा कि एक सांसद के माध्यम के इस किस्म के बयान आए हैं, जो अनपढ़ लोगों की भी समझ में नहीं आएंगे। कोई भी सांसद कम से कम थोड़ी भी सोच रखता होगा तो इस किस्म के बयान नहीं देगा। सांसद को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। मंडी में सांसद को चुनने में लोगों से गलती हुई है, अब पछता रहे हैं। कैसे व्यक्तित्व को चुनकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में भेजा गया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


मंगलवार को बागवानी मंत्री ने सचिवालय में बातचीत में कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबसे बड़े न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के घर चले गए। नेगी ने कहा कि आपदा राहत के लिए केंद्र से विशेष पैकेज नहीं दिया गया है। बिहार, असम, उत्तराखंड आदि में यह पैकेज भी दिया गया है। भाजपा प्रदेश में बैकफुट पर है। आज जो भी इनका राष्ट्रीय मुद्दा हिंदू-मुसलमान का है। यह हिमाचल में आज तक नहीं चल रहा था। उन्हें उम्मीद है कि हिमाचल की जनता भाजपा के झांसे में नहीं पड़ेगी। यहां पर सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहेंगे।
विज्ञापन


अभी तक 1 करोड़ 40 लाख पेटियां मार्केट में पहुंचीं
नेगी ने कहा कि वर्तमान में सेब का सीजन लेट भी है। अभी तक 1 करोड़ 40 लाख पेटियां मार्केट में पहुंच गई हैं। एमआईएस के तहत सेब की खरीद भी पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed