JP Nadda: जगत प्रकाश नड्डा बोले- इसी माह से देशभर में 70 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगा पांच लाख का हेल्थ कवर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में कहा कि इसी माह से देशभर में 70 साल से ऊपर के लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा।
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इसी माह से देशभर में 70 साल से ऊपर के लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा। शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे नड्डा ने अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि यह हेल्थ कवर संबंधित व्यक्ति को हर साल और अंतिम सांस तक दिया जाएगा।
देवभूमि हिमाचल के बिलासपुर में आयोजित 'अभिनंदन समारोह' को संबोधन। https://t.co/WkuqInaMMC
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 4, 2024विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली और रिपोर्ट कार्ड देने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की है। कांग्रेस देश विरोधी और अलगाववादी ताकतों को मजबूत करने का काम करती है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस के नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाने के लिए लगे हैं। यही नहीं, पाकिस्तान के साथ वार्ता कर एलओसी से व्यापार से व्यापार शुरू करने की वकालत कर रही है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर आंतरिक मामलों पर बात करके देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। वह यह भी कहते हैं कि समय आएगा तो आरक्षण समाप्त कर दूंगा, लेकिन जब तक मोदी सरकार है तब तक किसी प्रकार आरक्षण खत्म नहीं होगा।
सीएम सुक्खू पर निशाना
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दो भाषाएं हैं। जब वह चुनाव प्रचार करते हैं या प्रदेश में होते हैं तो केंद्र से कुछ नहीं मिलने का राग अलापते हैं। जब दिल्ली जाते हैं तो केंद्र सरकार का बार-बार धन्यवाद करते हैं। नड्डा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार प्रदेश की मदद न करे तो यहां एक भी दिन सरकार नहीं चलेगी। केंद्र हर माह 500 करोड़ रुपये रेवन्यू फंड में भेजती है, तक जब जाकर प्रदेश के कर्मचारियों को तनख्वाह मिलती है। जब 800 करोड़ का टैक्स रिलीज करते हैं तब जाकर पेंशनरों को पेंशन मिलती है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश को ऐसे मोड़ पहुंचा दिया, जहां इतिहास में पहली बार कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन नहीं मिला। सुक्खू सरकार को सब्जी मिलती है, लेकिन उसकी पत्तल में ही छेद है। हिमाचल में भ्रष्ट सरकार चल रही है। हालत यह है कि इस सरकार ने शौचालय पर भी टैक्स लगा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.