{"_id":"681218f426ba3db286044ccf","slug":"ipl-2025-tickets-worth-rs-1500-sold-out-in-one-hour-match-pbks-vs-dc-on-may-8-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: एक घंटे में बिके 1500 रुपये वाले टिकट, पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच 8 मई को होगा मैच; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: एक घंटे में बिके 1500 रुपये वाले टिकट, पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच 8 मई को होगा मैच; जानें
Wed, 30 Apr 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:06 PM IST
सार
IPL 2025: बुधवार को आईपीएल मैच की ऑफलाइन टिकट के लिए काउंटर खुलते ही कांगड़ा के युवक राज ने 1500 रुपये वाला टिकट खरीदा। काउंटर खुलने के एक घंटे के बाद ही सस्ते टिकट बिक गए और फ्रेंचाइजी की ओर इसके बाद 2000 रुपये और इसके अधिक वाले टिकटों की बिक्री गई।
विज्ञापन
टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगे क्रिकेट प्रेमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आठ मई को होने वाले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच की ऑफलाइन टिकट बिक्री बुधवार को शुरू हो गई। एचपीसीए के बाहर लगे काउंटर पर सुबह से मैच की टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटाना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
11:00 बजे काउंटर खुलते ही कांगड़ा के युवक राज ने 1500 रुपये वाला टिकट खरीदा। काउंटर खुलने के एक घंटे के बाद ही सस्ते टिकट बिक गए और फ्रेंचाइजी की ओर इसके बाद 2000 रुपये और इसके अधिक वाले टिकटों की बिक्री गई। पंजाब और दिल्ली के मैच का ऑफलाइन काउंटर लगने से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। किसी ने श्रेयस अय्यर तो किसी ने केएल राहुल, अक्षर पटेल को देखने के लिए टिकट खरीदें। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि उन्होंने 4 मई को होने वाले मैच की ऑनलाइन टिकट बुक करवा ली थी। जो कि हमें 1200 रुपये में मिल गई थी लेकिन इस मैच की टिकट ऑनलाइन भी 1500 रुपये में मिल रही थी जो आज काउंटर पर ले ली।
विज्ञापन
छात्रा तमन्ना ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के मैच का लोगों में खास क्रेज है। दोनों टीम आईपीएल में अच्छा खेल रही हैं। वह श्रेयस अय्यर को देखने के लिए टिकट खरीद रही हैं। अनिल ने कहा कि अभी तक दो मैचों के टिकट खरीदे हैं। पंजाब और मुंबई के मैच की टिकटों की बिक्री शुरू होगी तो उसे भी खरीदेंगे। उनका पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा है।
विज्ञापन
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों की मांग पर पहले ही ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाए गए हैं। वीरवार को भी पंजाब और दिल्ली के मैच की टिकटों की बिक्री होगी।
11 मई के मैच की थोड़ी देर बेचीं टिकटें
11 मई को होने वाले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन मैच के बीच आईपीएल मैच की डिस्टि्रक एप पर थोड़ी देर के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की गई। इसमें केवल 7000 हजार और 15 हजार रुपये वाले टिकटें ही उपलब्ध थे। वहीं अब एप पर 11 मई के मैच की टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई।
11 मई के मैच की थोड़ी देर बेचीं टिकटें
11 मई को होने वाले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन मैच के बीच आईपीएल मैच की डिस्टि्रक एप पर थोड़ी देर के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की गई। इसमें केवल 7000 हजार और 15 हजार रुपये वाले टिकटें ही उपलब्ध थे। वहीं अब एप पर 11 मई के मैच की टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई।