फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India-South Africa T20 Match will clash in Dharamsala after 10 years ticket sales have started

India-South Africa T20 Match: धर्मशाला में 10 साल बाद भिड़ेंगे भारत साउथ अफ्रीका, टिकटों की बिक्री शुरू

Sun, 23 Nov 2025 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 10:55 AM IST
सार

India-South Africa T20 Match: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। टी-20 मैच का क्रिकेट प्रेमियों को 1500 रुपये में सबसे से सस्ता टिकट मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
India-South Africa T20 Match will clash in Dharamsala after 10 years ticket sales have started
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच में करीब 10 साल बाद भारत और साउथ अफ्रीका में भिड़ंत होगी। इससे पहले 2 अक्तूबर 2025 में धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया था, इसमें अफ्रीका जीता था। इसके बाद 15 सितंबर 2019 को अफ्रीका की टीम भारत के साथ टी-20 मैच खेलने धर्मशाला आई थी, लेकिन बारिश न होने से मैच नहीं हो पाया।

विज्ञापन

इसके बाद अब 14 दिसंबर को दोनों के बीच मैच हो रहा है। हालांकि, भारतीय टीम यहां तीन टी-20 मैच खेल चुकी है। इनमें उसे दो में जीत मिली थी। साउथ अफ्रीका की टीम कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, भारतीय टीम में इस बार कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। धर्मशाला मैच के टिकट डिस्ट्रिक एप पर ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। टी-20 मैच का क्रिकेट प्रेमियों को 1500 रुपये में सबसे से सस्ता टिकट मिलेगा। हालांकि, यह टिकट अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों को बीसीसीआई की आधिकारिक टिकट ब्रिकी एप पर बिक्री शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद सबसे सस्ता टिकट 1750 रुपये मिलेगा। जिसका अभी एक ही स्टैंड की बिक्री के लिए खोला गया है। स्टेडियम में कुल 14 स्टैंडों में केवल छह स्टैंड ही अभी बिक्री के उपलब्ध हैं। इसमें 1750, 5000, 7000, 9000 और 12500 रुपये की टिकटें उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन

धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। डिस्ट्रिक एप में अभी कुछ स्टैंडों के टिकट मिल रहे हैं। जल्द ही सभी स्टैंडों के टिकट मिलने लगेंगे।- अवनीश परमार, सचिव एचपीसीए 

नॉर्थ वेस्ट स्टैंड    1750  
नॉर्थ पवेलियन    5000 
वेस्ट स्टैंड-1    7000 

वेस्ट स्टैंड-2    7000  
पवेलियन टैरेस     9000 
क्लब लॉज    12500 
 

जैसे-जैसेे मैच के टिकट की मांग बढ़ेगी, इसके साथ ही अन्य स्टैंडों के टिकटों की भी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed