फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hydrogen train: To run on the Kalka-Shimla track; fuel plant to be set up at Barog

हाइड्रोजन ट्रेन: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी, बड़ोग में बनेगा फ्यूल प्लांट, रेल मंत्रालय का सर्वे पूरा

Fri, 23 Oct 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 05:30 AM IST
सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक की खूबसूरती को प्रदूषण से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना के तहत ट्रैक को आधुनिक विस्तार देने तैयारी किया है। 

विज्ञापन
Hydrogen train: To run on the Kalka-Shimla track; fuel plant to be set up at Barog
कालका-शिमला ट्रैक पर दाैड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक की खूबसूरती को प्रदूषण से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना के तहत ट्रैक को आधुनिक विस्तार देने तैयारी किया है। इसके तहत कालका-शिमला रेल सेक्शन पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्रालय की टीम ने हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए सर्वे भी लगभग पूरा कर दिया है। ट्रेन की खासियत यह होगी कि यह डीजल नहीं, बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल की तकनीक से चलेगी। इससे धुएं की बजाय केवल पानी की भाप निकलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे प्रदूषण कम हो जाएगा और ट्रैक के साथ हरे-भरे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। बडोग रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन प्लांट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब सर्वे रिपोर्ट पर मंथन के बाद रेल मंत्रालय की ओर से हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल की अनुमति देगा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 में हेरिटेज रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए योजना में शामिल किया था। इसके बाद से लगातार सर्वे रेल बोर्ड की ओर से करवाए जा रहे थे। उधर, रेल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बीते दिनों हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए सर्वे किया जा चुका है। इसी के साथ बड़ोग में फ्यूल प्लांट बनाने के लिए भी जगह देखी गई है। आगामी कार्य रेल मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हाइड्रोजन ट्रेनों में कालका-शिमला भी शामिल
रेल मंत्रालय ने 35 हाइड्रोजन ट्रेनों में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को भी शामिल किया है। हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना के तहत यह कार्य हो रहा है। इससे पहले जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन चल रही है। देश की यह ब्रॉडगेज रेल सेक्शन में पहली ट्रेन है। अगर रेल मंत्रालय की आगामी कार्रवाई पूरी हो जाती है और ट्रेन चल पड़ती है तो नेरोगेज रेल लाइन की पहली हाइड्रोजन ट्रेन होगी।

विज्ञापन

122 वर्षों पुराना है इतिहास
कालका-शिमला रेलवे का इतिहास 122 साल पुराना है। 103 सुरंगे, 800 से अधिक पुल और लगभग 900 तीखे मोड़ हैं। रेल लाइन पर कोयले से लेकर डीजल तक के लोको मोटिव का बदलाव हुआ है। अब तेजी से ट्रैक को भी आधुनिकीकरण के साथ बदला जा रहा है। नए डिब्बे ट्रैक पर चलने वाले हैं। इसके अलावा ट्रेनसेट भी लगभग चलाने की तैयारी बोर्ड कर रहा है। इससे पर्यटकों की यात्रा और बेहतर हो जाएगी।

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आधुनिक सुविधाएं रेलवे बोर्ड उपलब्ध करवा रहा है। अब प्रदूषण कम और पर्यावरण को बचाने के लिए हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना के तहत कार्य हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इसमें तेजी लाई है। आगामी दिनों में बैठक होनी है। हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से काफी फायदा मिलेगा। बड़ोग में प्लांट बनाने के लिए भी जगह चयनित की गई है। टीम ने भी दौरा किया है।-सुभाष वर्मा, सदस्य, कालका-शिमला रेलवे समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed