फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   husband sent wift with her lover

पति ने पत्नी का किया 'फिल्मी' त्याग

Thu, 12 Dec 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, कांगड़ा
अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 12 Dec 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
husband sent wift with her lover

तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, चाहे मुझे पड़े सारा जग छोड़ना...'नागिन' फिल्म का यह गाना फिल्मी परदे पर तो सबने सुना होगा।

विज्ञापन


लेकिन रील लाइफ के इस गाने की कहानी हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में रीयल लाइफ में बदल गई जब पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। बाकायदा इसका सबके सामने शपथ पत्र में समझौता भी हो गया।

जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर क्षेत्र में एक लड़की की इसी साल शादी हुई थी, लेकिन लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती थी और परिजनों ने लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी थी।
विज्ञापन


शादी के बाद जब लड़की अपने मायके आई तो वह सुसराल नहीं लौटी। इस बीच वह अपने पुराने प्रेमी के साथ भाग गई और उसने उसके साथ शादी कर ली।

पढ़ें, मां को बंधक बनाया, बेटी से किया गैंगरेप

वह कुछ दिन पहले ही वापस आई तो उसके परिजनों ने उसे पुराने पति के पास जाने की बात कही, लेकिन लड़की ने वहां जाने से साफ इंकार कर दिया।

जिसके चलते बुधवार को जयसिंहपुर में लड़की और उसके परिजन, लड़की का प्रेमी और पति जब इकट्ठे हुए तो लड़की पर दबाव डालने के बाद भी उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। जिस पर पति ने बड़ा दिल रखते हुए उसे प्रेमी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लिखित तौर पर शपथ पत्र जयसिंहपुर तहसील में दे दिया। उधर, तहसील में तहसीलदार न होने पर अधीक्षक ने शपथ पत्र मिलने की पुष्टि की है।

पढ़ें, मोदी के हमले का अखिलेश ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed