Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC will issue smart discount cards in the new year Himachal will become the first state in North India

Himachal News: नए साल में स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड जारी करेगा एचआरटीसी, उत्तर भारत का पहला राज्य बनेगा हिमाचल

Wed, 01 Jan 2025 12:52 PM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नए साल पर यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। 

विज्ञापन
HRTC will issue smart discount cards in the new year Himachal will become the first state in North India
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta

विस्तार

विदेशों की तर्ज पर हिमाचल के लोग भी बसों में सफर के दौरान स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड इस्तेमाल करेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नए साल पर यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। एटीएम कार्ड की तरह दिखने वाले इस कार्ड को ई-टिकटिंग मशीन पर टैप करते ही कार्ड पर मिलने वाली छूट के साथ टिकट जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में करीब 80,000 लोग निगम की बसों में रियायती सफर की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इनमें स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के अलावा येलो कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड धारक शामिल हैं। मौजूदा कार्ड की वैधता खत्म होने के बाद अब लोगों को आरएफआईडी कार्ड ही जारी होंगे। यात्रियों के लिए यह कार्ड जारी करने की सुविधा निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाना भी प्रस्तावित है। एचआरटीसी प्रबंधन ने कार्ड तैयार कर इसका ट्रायल कर लिया है। अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से समय लेकर कार्ड की औपचारिक लॉन्चिंग की तैयारी है।
विज्ञापन


उत्तर भारत का पहला राज्य बनेगा हिमाचल
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले राजधानी शिमला से यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए पुराने बस अड्डे और टूटीकंडी आईएसबीटी में कंप्यूटर जनरेटिड कार्ड प्रिंटर लगाए जा रहे हैं। आरएफआईडी कार्ड सुविधा देने वाला हिमाचल उत्तर भारत का पहला राज्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी को हाईटेक बनाने की कड़ी में एनसीएमसी के बाद एक और नई सुविधा देने की तैयारी है। रियायती सफर का लाभ लेने वाले यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड जारी होंगे। ई-टिकटिंग मशीन पर टैप करते ही कार्ड में फीड डाटा के आधार पर छूट के साथ टिकट जारी होगी। जल्द ही औपचारिक तौर पर कार्ड की लॉन्चिंग करने की तैयारी है- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed