फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Volvo routes reduced to half in 8 years private ones increased two to three times

Himachal: एचआरटीसी को खत्म करने की साजिश! बीते 8 सालों में HRTC के वोल्वो रूट रह गए करीब आधे; जानें डिटेल में

Sun, 05 Jan 2025 01:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 PM IST
सार

मनाली-दिल्ली, शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली सहित कई अन्य रूटों पर पहले के मुकाबले वोल्वो सेवाएं कम हो गई हैं। मनाली-दिल्ली रूट पर पहले जहां एचआरटीसी 7 वोल्वो चलाता था अब 4 ही वोल्वो का संचालन कर रहा है। बाहरी राज्यों के निजी वोल्वो ऑपरेटर नियमित तौर पर 25 से 30 वोल्वो चला रहे हैं, टूरिस्ट सीजन में इनकी संख्या 150 से 200 वोल्वो रोजाना पहुंच जाती हैं। 
 

विज्ञापन
HRTC Volvo routes reduced to half in 8 years private ones increased two to three times
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बीते 8 सालों में एचआरटीसी के वोल्वो रूट करीब आधे रह गए हैं जबकि बाहरी राज्यों के ऑपरेटरों द्वारा चलाए जा रहे रूट करीब दोगुने हो गए हैं। मनाली-दिल्ली, शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली सहित कई अन्य रूटों पर पहले के मुकाबले वोल्वो सेवाएं कम हो गई हैं। हालांकि निगम ने हिम दर्शन डीलक्स बस सेवा का भी संचालन शुरू किया है।

विज्ञापन

मनाली-दिल्ली रूट पर पहले जहां एचआरटीसी 7 वोल्वो चलाता था अब 4 ही वोल्वो का संचालन कर रहा है। बाहरी राज्यों के निजी वोल्वो ऑपरेटर नियमित तौर पर 25 से 30 वोल्वो चला रहे हैं, टूरिस्ट सीजन में इनकी संख्या 150 से 200 वोल्वो रोजाना पहुंच जाती हैं। शिमला-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की वोल्वो सेवा 11 से घटकर 6 रह गई है। हालांकि तीन हिम दर्शन डीलक्स बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर रोजाना 15 से 20 निजी वोल्वो चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला-मैक्लोडगंज-दिल्ली रूट पर पहले निगम की 4 वोल्वो चलती थीं अब एक ही वोल्वो और 2 हिम दर्शन बसें चल रही हैं, जबकि 10 से 15 निजी वोल्वो रोजाना संचालित हो रही हैं। मनाली-चंडीगढ़ रूट पर पहले एचआरटीसी 4 वोल्वो चला रहा था, अब 4 वोल्वो के साथ एक हिम दर्शन बस भी चलाई जा रही है। निजी वोल्वो संचालक इस रूट पर 25 से 30 वोल्वो चला रहे हैं। निजी वोल्वो में एचआरटीसी की तर्ज पर ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। किराया भी एचआरटीसी से कम रहता है। शिकायतों के बाद कई बार परिवहन विभाग कार्रवाई करता है लेकिन नियमित जांच न होने के कारण कुछ दिन बंद होने के बाद निजी वोल्वो संचालन दोबारा शुरू हो जाता है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पाबंदियों के चलते बीएस-6 बसों को ही राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की अनुमति के कारण इन दिनों दिल्ली रूट पर वॉल्वो का संचालन प्रभावित चल रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में एचआरटीसी चालक ने जताई चिंता
एचआरटीसी के एक चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालक बोल रहा है कि प्रदेश के लोग कम किराये के चक्कर में प्राइवेट वोल्वो में सफर कर एचआरटीसी को खत्म करने का काम कर रहे हैं। प्राइवेट वोल्वो पैक चल रही है और एचआरटीसी को सवारियां नहीं मिल रहीं। यही स्थिति रही तो सरकार परिवहन निगम को बंद कर देगी। मध्य प्रदेश और बिहार में परिवहन निगम बंद हो चुके हैं। एचआरटीसी वहां भी सेवाएं दे रही है, जहां प्राइवेट बस वाले कभी जाने को तैयार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हाथ जोड़ कर गुजारिश है 100, 200 रुपये के लिए प्राइवेट वोल्वो में सफर न कीजिए।

30 इलेक्ट्रिक लग्जरी और 24 वोल्वो खरीद रहा एचआरटीसी
हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए एचआरटीसी ने 30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंगलूरू के बाद हिमाचल में बिजली से चलने वाली लग्जरी बसों का संचालन शुरू होगा। एचआरटीसी टाइप-3 श्रेणी की लग्जरी बसें खरीद रहा है। एक बार चार्जिंग के बाद बस 250 किमी तक दूरी तय करेगी। शिमला, धर्मशाला और मनाली से दिल्ली, कटड़ा और हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक लग्जरी बस सेवा शुरू करना प्रस्तावित है। इसके अलावा मार्च में 24 डीजल वोल्वो भी निगम के बेड़े में जुड़ने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed