फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Himachal will begin issuing Him Bus Cards next week corporation has created a portal

HRTC News: हिमाचल में अगले सप्ताह से बनने शुरू हो जाएंगे हिम बस कार्ड, निगम ने बनाया पोर्टल; जानें विस्तार से

Sat, 04 Oct 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:00 AM IST
सार

HRTC Him Bus Card: एचआरटीसी ने हिम कार्ड पोर्टल बना लिया है। अब अगले सप्ताह से 200 रुपये देकर हिम बस कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HRTC Himachal will begin issuing Him Bus Cards next week corporation has created a portal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी में अगले सप्ताह से 200 रुपये देकर हिम बस कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे। इस कार्ड के बिना लोगों को निगम की बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा नहीं कर सकेंगे। लाभार्थियों को तीन महीने के भीतर यह कार्ड बनाना होगा। परिवहन निगम ने हिम कार्ड पोर्टल बना लिया है।

विज्ञापन


अब योजना शुरू करने के लिए सरकार से दो तीन दिन के भीतर अनुमति ली जानी है। अभी महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर करने पर किराये में 50 फीसदी की छूट है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की बसों में निशुल्क सुविधा है। इन्हें भी यह कार्ड बनाने होंगे। हर साल यह कार्ड 150 रुपये देकर रिन्यू करना होगा। निगम की बसों में पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के यात्री भी बस पास बनाकर निशुल्क सफर का लाभ उठा रहे हैं। इससे परिवहन निगम को घाटा सहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल के लोग ही इस निशुल्क सुविधा का लाभ ले सकें, इसके चलते लोगों की पहचान साक्ष्य अनिवार्य किया गया है। इस कार्ड को बनाने के लिए एचआरटीसी कार्यालय में प्रूफ भी देना होगा। हिमाचल प्रदेश में इस समय 17 विभिन्न कैटेगरी को निशुल्क यात्रा का लाभ दिया गया है। इसमें परिवहन कर्मचारी और रिटायर, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी और एक सहायक, युद्ध विधवाएं, पूर्व विधायक और सांसद, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता, सरकार से मान्यता प्राप्त संवाददाता, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed