{"_id":"69036feac341a8ca6109aab8","slug":"hrtc-bus-service-on-leh-keylong-delhi-route-suspended-now-be-able-to-travel-only-in-may-june-2026-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Leh Bus Service: लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, अब मई-जून 2026 में ही कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Leh Bus Service: लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, अब मई-जून 2026 में ही कर सकेंगे सफर
Fri, 31 Oct 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 Oct 2025 03:00 AM IST
सार
Delhi Leh Bus Service: एचआरटीसी की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
लेह-केलांग-दिल्ली रूट एचआरटीसी बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। निगम ने इस बार यह सेवा 11 जून को शुरू की थी, लेकिन बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही बस इस रूट पर दौड़ी।
विज्ञापन
अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे। यह बस सेवा चार दर्रों बारालाचा, नकीला, लाचुलुंगला और तंगलंगला से होकर गुजरती है और इसे देश की सबसे दुर्गम एवं ऊंचाई वाले रूटों में गिना जाता है। लेह से दिल्ली की दूरी करीब 1,026 किलोमीटर है। जिसे यह बस लगभग 36 घंटे में तय करती है। केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण न केवल यह रूट प्रभावित हुआ, बल्कि हिमाचल और लद्दाख का पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित रहा। उन्होंने कहा इस बार लेह-दिल्ली बस सेवा नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में रही। संवाद
विज्ञापन