{"_id":"78d288918fec48ec34f5ff1ac69c5957","slug":"hrithik-in-manali-for-bang-bang","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितिक, कैटरीना के लिए मनाली में टूरिस्टों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितिक, कैटरीना के लिए मनाली में टूरिस्टों की भीड़
अमर उजाला, मनाली
Updated Fri, 14 Feb 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और कैटरीना की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग की खबर सुनते ही पड़ोसी राज्यों के सैलानी भी पर्यटन नगरी मनाली का रुख करने लगे हैं। पड़ोसी राज्यों से आए प्रशंसक बुधवार देर रात को वामतट मार्ग पर प्रीणी पुल पर चल रही शूटिंग देखने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
हालांकि, रितिक रोशन और कैटरीना कैफ शूटिंग स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे रहे। इस बीच, रितिक के डुप्लीकेट को इधर-उधर घूमते देख प्रशंसक उसे ही रितिक समझ रहे थे। कुछ सैलानी ऑटोग्राफ लेने भी पहुंचे, लेकिन बाद में पता चला कि असल में रितिक के डुप्लीकेट हैं।
विज्ञापन
फिर प्रशंसकों ने डुप्लीकेट से ही उन्हें रितिक का ऑटोग्राफ दिलाने की बात कही। उन्होंने रितिक से प्रशंसकों के दिल की बात कही तो वैनिटी वैन से निकलकर उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए। इस बीच भीड़ बढ़ने पर बाडीगार्ड उन्हें वाहन में ले गया।
विज्ञापन
वहीं, प्रशंसक कैटरीना कैफ की झलक पाने को भी बेताब दिखे। कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि शूटिंग के लिए कुछ अन्य स्थलों का चयन भी किया गया है।
शूटिंग के बाद मुंबई लौटे रितिक रोशन
फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के लिए मनाली आए रितिक रोशन वीरवार सुबह भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। मंगलवार शाम को रितिक रोशन और कैटरीना कैफ सड़क मार्ग से मनाली पहुंचे थे। बुधवार को दिन भर आराम करने के बाद दोनों पर शाम के समय मनाली के अलेऊ ब्रिज पर फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए। सूत्रों के अनुसार वीरवार सुबह रितिक रोशन अपने किसी निजी कार्य के चलते वापस मुंबई लौट गए। वह भुंतर एयरपोर्ट से करीब 8.00 बजे दिल्ली रवाना हुए। दो-तीन दिन बाद उनका फिर मनाली आने का कार्यक्रम है।