फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Girls are doing great in the B.Com third year exam results Ankita of Sanjauli became the topper

HPU Shimla: बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का परचम, मिस्त्री की बेटी अंकिता ने किया टॉप

Wed, 11 Jun 2025 11:14 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

एचपीयू शिमला ने बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। टॉप टेन में सभी बेटियां हैं। विवि ने मेरिट कुल 2,538 विद्यार्थियों में से 2,324 ने परीक्षा पास की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
HPU Shimla Girls are doing great in the B.Com third year exam results Ankita of Sanjauli became the topper
अंकिता, संजौली कॉलेज, शिमला, सिमरन, दौलतपुर चौक कॉलेज ऊना, शिवांगी, संजौली कॉलेज, शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल-2025 में करवाई बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 97.56 फीसदी रहा है। खास बात यह है कि इसमें बेटियों ने परचम लहराया है।

विज्ञापन


टॉप टेन में सभी छात्राएं हैं। विवि ने मेरिट कुल 2,538 विद्यार्थियों में से 2,324 ने परीक्षा पास की है। बीकॉम अंतिम वर्ष की विवि की ओर से जारी मेरिट में संजौली कॉलेज की छात्रा अंकिता ने सर्वाधिक 8.64 सीजीपीए लेकर टॉप किया है। अंकिता के पिता मिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन

 

डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना की सिमरन 8.62 सीजीपीए के साथ दूसरे और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की शिवांगी सलाथिया ने 8.56 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया है। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन हमीरपुर की छात्रा पायल शर्मा और डिग्री कॉलेज नालागढ़ सोलन की मीनाक्षी ने 8.54 सीजीपीए प्राप्त कर चौथा। संजौली कॉलेज की शगुन चंदेल और इसी कॉलेज की शगुन सिंह ने 8.45 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान पाया।
 

डीएवी सेंटेनरी कॉलेज कोटखाई शिमला की मालविका सूद ने 8.42 सीजीपीए के साथ छठा, वीरभद्र सिंह राजकीय कॉलेज सीमा शिमला की दीक्षिता, टीजेसीएम कॉलेज सुजानपुर टिहरा हमीरपुर की सानवी जैन, बीकेडी महिला डिग्री कॉलेज पावंटा साहिब सिरमौर की रंजना कौंडल और इसी कॉलेज की अनुपमा ने  8.38 सीजीपीए के साथ मेरिट में सातवां स्थान पाया। दौलतपुर चौक ऊना की काजल 8.36 सीजीपीए के साथ आठवां, आरकेएमवी शिमला की स्मृति ने 8.33 सीजीपीए के साथ नौंवा और संजौली डिग्री कॉलेज की मुस्कान ने 8.31 सीजीपीए के साथ मेरिट में दसवां स्थान पाया।
विज्ञापन

मेरिट में संजौली कॉलेज की पांच, जिले से कुल 8 छात्राएं
विश्वविद्यालय की ओर से रिकाॅर्ड एक माह में घोषित किए गए बीकॉम अंतिम वर्ष के नतीजों की जारी मेरिट में शिमला के संजौली कॉलेज की पांच छात्राओं ने टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। शिमला से टॉप टेन में आठ छात्राएं शामिल हैं। विवि की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे अपनी लॉगइन आईडी का उपयोग कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सबके प्रयासों से इतना जल्दी निकाला रिजल्ट
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बीकॉम अंतिम वर्ष की इस परीक्षा में मेरिट और पास हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और मात्र एक महीने के भीतर परिणाम तैयार करने में सहयोग करने के लिए कॉलेज प्राचार्यों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समय से परिणाम घोषित किया जा सका है।

रोज छह से सात घंटे पढ़ाई कर अंकिता बन गईं टॉपर
बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में संजौली कॉलेज की अंकिता ने मेरिट लिस्ट में 8.64 सीजीपीए के साथ पहला स्थान पाया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली अंकिता के पिता व्यास मिस्त्री का काम करते हैं। माता कुसुम देवी गृहिणी हैं।

अंकिता ने बताया कि परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की है। दिन में छह से सात घंटे पढ़ाई करती थीं। कहा कि भविष्य में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए एसएससी की तैयारी कर रही हैं। बारहवीं कक्षा में भी मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान पाया था। इसके लिए अमर उजाला की ओर से मेधावी सम्मान भी मिला है। अंकिता ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। इधर, शिवांगी ने बताया कि पढ़ाई में अध्यापकों के साथ इंटरनेट से काफी ज्यादा मदद मिली है। भविष्य में वह बैंकिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। जिसकी वह तैयारी कर रही हैं। कहा कि पढ़ाई में परिवार का पूरा सहयोग रहा है। इससे पहले भी बारहवीं कक्षा में भी मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान पाया था।

अमर उजाला की ओर से मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री से उन्हें सम्मान भी मिला है। शिवांगी ने इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। मूल रूप से नूरपुर की रहने वाली शिवांगी के पिता नरेश सिंह इलेक्ट्रीशियन और माता सरोज देवी गृहिणी हैं।

मेहनत का मिला पूरा परिणाम सिरमन बोलीं, शिक्षक बनूंगी
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा सिमरन ने बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सिमरन पुत्री आशा रानी और पिता स्व. करनैल सिंह पंजाब के जिला होशियारपुर के अंतर्गत अमरोह गांव से संबंध रखती हैं। सिमरन ने 8.62 सीजीपीए के साथ दूसरा रैंक हासिल किया है।

सिमरन ने बताया कि अब एमकॉम में प्रवेश लेने की इच्छुक हैं और उसके बाद शिक्षक बनना चाहती हैं। सिमरन की माता गृहिणी हैं। सिरमन ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। सिमरन ने कहा कि परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी। जिसका परिणाम अब सामने आया है। उन्हें उम्मीद थी मेरिट में स्थान बनाएंगी। सिमरन ने कहा कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो हर मंजिल को पाया जा सकता है।

एचपीयू ने घोषित किया बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 
एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दस जून को ली बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित परिणाम को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विवि और शिक्षा विभाग के सरकारी संस्थानों और विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की 5900 सीटों के लिए की गई इस प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए 8044 विद्यार्थियों के परिणाम और प्राप्तांक का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाली काउंसलिंग में इन्हीं प्राप्तांक के आधार पर श्रेणीवार मेरिट तैयार कर आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed