फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU no entrance exam for five-year tourism and travel management course BBA BCA entrance on 17th

HPU: पांच वर्षीय टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स के लिए अब नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, BBA/BCA एंट्रेंस 17 को

Wed, 14 May 2025 07:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 14 May 2025 07:47 PM IST
सार

HPU Shimla: एचपीयू शिमला में पांच वर्षीय एकीकृत टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए अब प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। वहीं, एचपीयू यूसीबीएस में बीबीए और बीसीए में दाखिले के लिए 17 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। विवि ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
HPU no entrance exam for five-year tourism and travel management course BBA BCA entrance on 17th
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पांच वर्षीय एकीकृत टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए अब प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा। कोर्स की 35 सीटों पर मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कोर्स के लिए करीब 20 आवेदन आए हैं। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम और आईवीएस की निदेशक प्रो. सोनिया खान ने बताया कि आवेदन कम होने पर प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जा रही है। संस्थान और डीएस कार्यालय ने पहले ही तय कर दिया गया था कि आवेदन कम होने की सूरत में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, ऐसे में पूर्व में 24 मई को निर्धारित कोर्स की प्रवेश परीक्षा का अब आयोजन नहीं होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्राप्तांक पर मेरिट तैयार की जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग का अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा 17 को, एडमिट कार्ड जारी
एचपीयू यूसीबीएस में बीबीए और बीसीए में दाखिले के लिए 17 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। विवि ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र वेबसाइट पर दिए लिंक https://nadmissions.hpushimla.in/PreAdm/online/Login.aspx में अपना लॉगइन आईडी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड साथ आवश्यक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed