फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSSC Paper Leak Case It was not the question paper but the OMR sheet that was sold

HPSSC Paper Leak Case: प्रश्नपत्र नहीं, ओएमआर शीट का हुआ था सौदा; आरोपी अमित रावत ने किया था टॉप

Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

पोस्ट कोड 822 असिस्टेंट स्टोरकीपर की भर्ती परीक्षा में दर्ज 14वीं एफआईआर की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र का नहीं, बल्कि ओएमआर शीट का एक लाख रुपये में सौदा हुआ था। ओएमआर शीट टेंपर कर सवालों के जवाब बदले गए थे। 
 

विज्ञापन
HPSSC Paper Leak Case It was not the question paper but the OMR sheet that was sold
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में विजिलेंस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रश्नपत्र लीक पर आधारित इस मामले में ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) यानी उत्तर पुस्तिका का सौदा होने की बात पहली बार सामने आई है। खास बात यह है कि यह भर्ती प्रक्रिया साल 2021 में शुरू हुई थी। ऐसे में पेपर लीक और भर्तियों के सौदे का यह खेल लंबे समय से चल रहा था।

विज्ञापन


मामले में पोस्ट कोड 822 असिस्टेंट स्टोरकीपर की भर्ती परीक्षा में दर्ज 14वीं एफआईआर की जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र का नहीं, बल्कि ओएमआर शीट का एक लाख रुपये में सौदा हुआ था। ओएमआर शीट टेंपर कर सवालों के जवाब बदले गए थे। इस परीक्षा का नतीजा मार्च 2022 में घोषित किया था, जिसमें आरोपी अमित रावत ने टॉप किया था। साल 2021 में इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लिखित परीक्षा के बाद ही आरोपी अमित आयोग कार्यालय के बाहर ढाबा चलाने वाले दलाल सोहन के संपर्क में आया था। इस दौरान उसने एक लाख रुपये में उसे अच्छे अंकों से अमित को पास करवाने का ऑफर दिया। इस सौदे के तहत ओएमआर शीट को टेंपर किया गया।
विज्ञापन


डेढ़ साल की पेपर लीक मामले की जांच में आयोग के कर्मियों, इस मामले में संलिप्त दलालों और अन्य आरोपियों के रिकॉर्ड व संपर्कों को खंगालने से ये खुलासे हुए हैं। आरोपी अमित बिजली बोर्ड हमीरपुर में साल 2022 से सेवाएं दे रहा था। अब इस मामले में कई और लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। गौर हो कि 23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। 26 दिसंबर को सरकार ने आयोग का कामकाज निलंबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई
विजिलेंस मंडी के एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों अमित रावत व ढाबा मालिक दलाल सोहन को 28 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में एक अन्य अभ्यर्थी रेखा कुमारी, सेवानिवृत्त अंडर सेक्रेटरी युद्धवीर सिंह और दलाल रवि कुमार की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई 28 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत में विजिलेंस अपना पक्ष रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed