फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA decision: Pukhraj Mann to lead Himachal's Ranji team; six players to make their debut.

एचपीसीए का फैसला: पुखराज मान संभालेंगे हिमाचल की रणजी टीम की कमान, छह खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे

Fri, 09 Oct 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 05:45 AM IST
सार

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी पुखराज मान को सौंपी गई है।

विज्ञापन
HPCA decision: Pukhraj Mann to lead Himachal's Ranji team; six players to make their debut.
हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी पुखराज मान को सौंपी गई है। इसके अलावा हमीरपुर में शुभम अरोड़ा, कांगड़ा से आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरियां, इनेश महाजन, शिमला से जितेंद्र, मुकुल नेगी, वैभव काल्टा, ऊना से अमनप्रीत सिंह, हृतिक कालिया, नितिन शर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा सोलन से दिवेश, लाहौल-स्पीति से हर्षित संदल, आर्यमन धारीवाल, नेहाल वढेरा को भी टीम में जगह दी गई है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि इस बार टीम में युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के साथ अनुभव का संतुलन भी बनाया गया है। 15 सदस्यीय टीम में छह नए चेहरों और तीन प्रोफेशनल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विनीत सक्सेना मुख्य कोच होंगे। गेंदबाजी कोच गगनदीप सिंह और क्षेत्ररक्षण कोच शकुन सैनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सपोर्ट स्टाफ में फिजियो सौरव ठाकुर, एसएंडसी कोच जरनैल सिंह और वीडियो विश्लेषक राज किरीट कपाड़िया सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

युवा कंधों पर बड़ा दारोमदार, छह खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे रणजी
 रणजी ट्रॉफी के नए सत्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम युवा जोश और अनुभव के साथ मैदान में उतरेगी। टीम में छह खिलाड़ियों को पहली बार रणजी खेलने का मौका मिलेगा । इनमें ऊना के अमनप्रीत सिंह, ऋतिक कालिया और नितिन शर्मा को टीम में शामिल हैं। यह तीनों खिलाड़ी इससे पहले प्रदेश के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में अब उनके पास लाल गेंद के क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका होगा। वहीं, शिमला के जितेंद्र और वैभव काल्टा तथा लाहौल-स्पीति के हर्षित संडल पहली बार हिमाचल की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नए खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उभर रही प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला है। टीम में प्रोफेशनल खिलाड़ियों के तौर पर पुखराज मान आर्यमान धालीवाल और नेहल वाढेरा भी शामिल हैं। हिमाचल अपने रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्तूबर को हरियाणा के खिलाफ लाहली में करेगा। इसके बाद 18 से 21 अक्तूबर को बिलासपुर में मुंबई, 26 से 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में चंडीगढ़ से मुकाबला होगा। टीम 2 से 5 नवंबर तक धर्मशाला में राजस्थान, 17 से 20 जनवरी को तमिलनाडु, 24 से 27 जनवरी को धर्मशाला में उत्तराखंड और 1 से 4 फरवरी को धर्मशाला में रेलवे के खिलाफ खेलेगी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि इस बार युवा चेहरों को मौका दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियाें और तीन प्रोफेशनल खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed