फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 12th Result 2025 will be declared on Saturday 17 May direct link roll number marksheet

HPBOSE 12th Result 2025: 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 83.16 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Sat, 17 May 2025 01:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 17 May 2025 01:05 PM IST
सार

HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2025 will be declared on Saturday 17 May direct link roll number marksheet
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।  परीक्षा परिणाम 83.16 फीसदी रहा है। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। 10वीं के बाद 12वीं कक्षा में भी बेटियों ने परचम लहराया है। ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में 75 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें 61 छात्राएं व 14 छात्र हैं। ऊना की महक ने टाॅप किया है। सेंट टीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की महक ने 97.2 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामनगर (धर्मशाला) की खुशी, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की जाह्नवी ठाकुर व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत की अंकिता ने 96.6 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- तुर्किये के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक 
रिजल्ट जारी होने पर सबसे छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें। आप हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होमपेज पर 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है। अब मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपकी इंटरमीडिएट मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर पर कैसे कर सकते है?
बता दें कि सबसे पहले आपको मोबाइल फोन पर डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड करना होगा या आप डॉयरेक्ट वेबसाइट पर digilocker.gov.in पर भी जा सकते हैं। यहां अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद, होमपेज पर एजुकेशन सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का एक्टिव लिंक शो जाएगा। आप इसपर क्लिक करें। यहां रोल नंबर और मांगी गई आदि डिटेल्स को लिखकर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपका रिजल्ट शो हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed