फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog Now you will get rid of the hassle of uploading documents again and again

Himachal News: दस्तावेज बार-बार अपलोड करने के झंझट से अब मिलेगा छुटकारा, राज्य चयन आयोग में लागू होगा ओटीआर

Wed, 01 Jan 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 03:31 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को अब बार-बार अपने प्रमाणपत्रों को राज्य चयन आयोग की बेवसाइट पर अपलोड नहीं करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog Now you will get rid of the hassle of uploading documents again and again
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सिस्टम लागू होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब बार-बार अपने प्रमाणपत्रों को आयोग की बेवसाइट पर अपलोड नहीं करना पड़ेगा। आवेदन के दौरान प्रमाणपत्र अपलोड करने की औपचारिकताओं को पूरा किए जाने पर आवेदन को पूर्ण माना जाता है। जरूरी दिए गए कॉलम को भरकर न्यूनतम योग्यता के प्रमाणपत्रों को अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह प्रमाणपत्र एक डिजीलॉकर की तरह ओटीआर में सुरक्षित रहेंगे। फार्म भरने के दौरान ओटीआर में सुरक्षित प्रमाणपत्रों की श्रेणी संख्या भरनी होगी।

विज्ञापन


राज्य चयन आयोग ने सिस्टम का खाका तैयार कर लिया है। इस कार्य के लिए आयोग के चेयरमैन की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब प्रदेश सरकार को खर्च की अनुमति के लिए प्रपोजल भेजी गई है। ऐसे में अब आगामी भर्तियों में राज्य चयन आयोग की ओर से इस व्यवस्था को अपनाया जाएगा।  इस सिस्टम से आयोग को पात्र अभ्यर्थियों का सटीक डाटा मिल सकेगा। नई व्यवस्था में वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जिनकी योग्यता के दस्तावेज पूर्ण होंगे। ओटीआर सिस्टम में डिजीलॉकर की सुविधा को लिंक किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है, ताकि डिजीलॉकर से ऑनलाइन दस्तावेजों को लिया जा सके। यह सिस्टम पूर्णत: ऑनलाइन होगा। किसी भी तरह के प्रिंट आउट लेने की जरूरत अभ्यर्थियों को नहीं रहेगी।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन की ओर से किया जाएगा कार्य
हिमाचल प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन की ओर से इस कार्य को किए जाने की योजना है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के उपनिदेशक आईटी नरेंद्र कुमार की ओर से इस बावत प्रपोजल तैयार की गई है। सरकार से मंजूरी मिलते ही तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा कर इस नए सिस्टम से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

खर्च की मंजूरी के लिए सरकार को प्रपोजल भेजी गई है। इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन के माध्यम से इस कार्य को किए जाने की योजना है। सरकार से मंजूरी मिलते ही आगामी भर्तियों में इस सिस्टम को लागू किया जाएगा- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed