{"_id":"67e6d2c3c2f0055cd705899c","slug":"hp-rajya-chayan-aayog-no-recruitment-joa-it-fees-will-be-refunded-to-more-than-one-lakh-candidates-2025-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Rajya Chayan Aayog: नहीं होगी जेओए आईटी की भर्ती, एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को वापस होगी फीस; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Rajya Chayan Aayog: नहीं होगी जेओए आईटी की भर्ती, एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को वापस होगी फीस; जानें
Fri, 28 Mar 2025 10:22 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:22 PM IST
सार
जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को लेकर जारी नोटिफिकेशन को राज्य चयन आयोग ने वापस ले लिया है। यानि अब ये भर्ती नहीं होगी। वहीं, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को उनकी फीस वापस होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 965 के तहत जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को वापस ले लिया है। आयोग ने इस संदर्भ में पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया है। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले एक लाख से अधिक आवेदनकर्ताओं की फीस वापस होगी।
विज्ञापन
जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा से दो दिन पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था। विभिन्न जांच प्रक्रियाओं के बाद अब इस भर्ती को विड्रॉल (वापस) कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चयन आयोग ने मई 2022 में 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्तूबर में इसमें 121 पद और जोड़े गए। कुल 319 पदों के लिए 476 परीक्षा केंद्रों में 1,03,344 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। जिस दिन लिखित परीक्षा होनी थी, उसके दो दिन पहले ही पेपर लीक हो गया। उस समय जिस महिला पर पेपर लीक करने का आरोप लगा था, वह चयन आयोग की गोपनीय शाखा में वरिष्ठ सहायक के पद पर लंबे समय से कार्यरत थी। हालांकि, उसके बाद विजिलेंस ने कई गिरफ्तारियां की थीं। आयोग की ओर से परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। अब चयन आयोग की ओर से भर्ती को वापस लिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक कारणों के कारण पोस्ट कोड 965 के तहत जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को वापस लिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, उनकी फीस वापस की जाएगी। - डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
पांच अप्रैल को कार्यालय पहुंचकर 148 उम्मीदवार दें अपनी ऑप्शन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने एचपीएसईबीएल में जेओए (आईटी) के पदों के लिए पोस्ट कोड-939 के तहत चयनित 148 उम्मीदवारों से अपील की है कि वे पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में पहुंचकर अपनी-अपनी ऑप्शन दे दें। कहा कि इसके बाद उनके नाम संबंधित संस्थान के लिए अनुमोदित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई उम्मीदवार ऑप्शन देने के लिए आयोग में उपस्थित नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि वह जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-939 के पद पर ज्वाइन करने का इच्छुक नहीं है।