फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog no recruitment JOA IT fees will be refunded to more than one lakh candidates

HP Rajya Chayan Aayog: नहीं होगी जेओए आईटी की भर्ती, एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को वापस होगी फीस; जानें

Fri, 28 Mar 2025 10:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:22 PM IST
सार

जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को लेकर जारी नोटिफिकेशन को राज्य चयन आयोग ने वापस ले लिया है। यानि अब ये भर्ती नहीं होगी। वहीं, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को उनकी फीस वापस होगी। 
 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog no recruitment JOA IT fees will be refunded to more than one lakh candidates
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 965 के तहत जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को वापस ले लिया है। आयोग ने इस संदर्भ में पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया है। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले एक लाख से अधिक आवेदनकर्ताओं की फीस वापस होगी।

विज्ञापन


जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा से दो दिन पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था। विभिन्न जांच प्रक्रियाओं के बाद अब इस भर्ती को विड्रॉल (वापस) कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चयन आयोग ने मई 2022 में 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्तूबर में इसमें 121 पद और जोड़े गए। कुल 319 पदों के लिए 476 परीक्षा केंद्रों में 1,03,344 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। जिस दिन लिखित परीक्षा होनी थी, उसके दो दिन पहले ही पेपर लीक हो गया। उस समय जिस महिला पर पेपर लीक करने का आरोप लगा था, वह चयन आयोग की गोपनीय शाखा में वरिष्ठ सहायक के पद पर लंबे समय से कार्यरत थी। हालांकि, उसके बाद विजिलेंस ने कई गिरफ्तारियां की थीं। आयोग की ओर से परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। अब चयन आयोग की ओर से भर्ती को वापस लिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक कारणों के कारण पोस्ट कोड 965 के तहत जेओए (आईटी) के 319 पदों की भर्ती को वापस लिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, उनकी फीस वापस की जाएगी। - डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल को कार्यालय पहुंचकर 148 उम्मीदवार दें अपनी ऑप्शन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने एचपीएसईबीएल में जेओए (आईटी) के पदों के लिए पोस्ट कोड-939 के तहत चयनित 148 उम्मीदवारों से अपील की है कि वे पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में पहुंचकर अपनी-अपनी ऑप्शन दे दें। कहा कि इसके बाद उनके नाम संबंधित संस्थान के लिए अनुमोदित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई उम्मीदवार ऑप्शन देने के लिए आयोग में उपस्थित नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि वह जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-939 के पद पर ज्वाइन करने का इच्छुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed