फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog Mistakes in recruitment applications will be costly, Rs 100 fee for correction

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग: भर्ती आवेदन में गलती पड़ेगी महंगी, करेक्शन के लिए 100 रुपये शुल्क

Sun, 30 Nov 2025 12:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से निकाली गई बंपर भर्ती में त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो का प्रयोग करने के लिए शुल्क तय किया गया है। 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog Mistakes in recruitment applications will be costly, Rs 100 fee for correction
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से निकाली गई बंपर भर्ती में आवेदन में चूक अभ्यर्थियों को महंगी पड़ेगी। अब आयोग की ओर से आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो का प्रयोग करने के लिए शुल्क तय किया गया है। इस विंडो का प्रयोग करने पर अभ्यर्थियों को हर दफा 100 रुपये चुकाने होंगे। आवेदन तिथि के तीन दिनों के बाद सात दिन के लिए अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो को खोला जाएगा। करेक्शन विंडो का विकल्प पूर्व की भर्तियों में आयोग की ओर से दिया जाता रहा है, लेकिन शुल्क पहली दफा लागू किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व में राज्य चयन आयोग में आवेदन शुल्क में भी लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की गई थी। टीजीटी भर्ती के दौरान आवेदन शुल्क 450 रुपये तय किया गया था, लेकिन उसके बाद से निकाली गई भर्तियों में शुल्क को 800 रुपये कर दिया गया। अब करेक्शन विंडो के लिए भी आयोग ने शुल्क तय कर दिया है। खास बात यह है कि पेपर लीक प्रकरण के चलते सरकार की ओर से भंग किए जा चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में महज 350 आवेदन शुल्क था। अब राज्य चयन आयोग के दौर में आवेदन से लेकर परीक्षा तमाम कार्य को ऑनलाइन तो कर दिया गया, लेकिन आवेदन शुल्क को लगभग दोगुना कर अब करेक्शन विंडो को शुल्क भी लागू कर दिया गया है। 271 पदों की भर्ती अधिसूचना में शुल्क की जानकारी साझा की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

करेक्शन विंडो का विकल्प अभ्यर्थियों को दिया है ताकि वे गलती में सुधार कर सकें। आवेदन के लिए 35 दिनों का लंबा वक्त दिया जाता है। गाइडलाइन को पढ़ते हुए अभ्यर्थी सावधानी से आवेदन सब्मिट करें, ताकि कोई त्रुटि न हो। यदि गलती रह जाती है तो करेक्शन विंडो का विकल्प दिया गया है।  -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन

10वीं के लिए दोहरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली अगले सत्र से : राजेश
अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 से हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के लिए दोहरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र की सभी सीरीज (ए, बी और सी) में प्रश्न समान होंगे, केवल उनका क्रम बदला होगा। यह जानकारी शनिवार को दौलतपुर स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने दी। 

डॉ. राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि जब विद्यार्थियों को अच्छा वातावरण, मार्गदर्शन और समर्थन मिलता है, तो वे बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं को सरल और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। 

ब्यकार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने डॉ. शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि और समारोह में उपस्थित लोगों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ की भी उपस्थिति रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed