फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog Job opportunity in the new year 1423 posts will be filled in 80 post codes

HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका; 80 पोस्ट कोड में भरे जाएंगे 1423 पद

Sat, 28 Dec 2024 11:26 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:26 AM IST
सार

80 पोस्ट कोड में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1,423 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जेबीटी, जेओए, आईटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 400 के करीब पद जेबीटी के भरे जाएंगे।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog Job opportunity in the new year 1423 posts will be filled in 80 post codes
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो साल से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं को नए साल में नए रोजगार की उम्मीद है। पेपरलीक मामले के चलते जांच के दायरे में उलझी अधिकतर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महज पांच परीक्षाएं बाकी बची हैं, जिन्हें लेकर सरकार स्तर पर फैसला होना बाकी है। 

विज्ञापन


अब नई भर्ती परीक्षाओं को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 80 पोस्ट कोड के तहत 1,423 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी नए साल में आगे बढ़ने की उम्मीद है। दो साल से भर्तियों का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए यह बड़ी राहत होगी। बीते वर्ष भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दौर में विज्ञापित भर्तियों के पात्र अभ्यर्थियों को कम से कम दो साल अधिकतम आयु सीमा में राहत देने की तैयारी भी प्रदेश सरकार की है। इस सिलसिले में राज्य चयन आयोग ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि नए साल में इस पर फैसला होगा। 80 पोस्ट कोड में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1,423 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें जेबीटी, जेओए, आईटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 400 के करीब पद जेबीटी के भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से युवाओं का रोजगार के लिए इंतजार समाप्त हो जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि पूर्व में शुरू हुई भर्ती प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर दी गई हैं। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए जल्द फाइनल होगी एजेंसी
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी के लिए जल्द एजेंसी फाइनल होने की उम्मीद है। ओटीए के पदों को भरने के लिए पायलट भर्ती आयोग ने एडसिल एजेंसी के जरिये करवाई थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार किसी अन्य एजेंसी की तलाश में है, ताकि परीक्षाओं के आयोजन में अधिक बजट खर्च न हो। पहली भर्ती के आयोजन की एवज में एडसिल एजेंसी को 35 लाख से अधिक की रकम चुकाई गई थी। इस भुगतान के लिए सरकार की ओर से लंबा वक्त लगाया गया था। अब नए साल में स्थायी व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed