{"_id":"6788f84d7aec4189440fc516","slug":"hp-police-recruitment-1296-applications-cancelled-for-not-paying-fees-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police Bharti : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फीस जमा नहीं करवाने पर 1296 आवेदन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police Bharti : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फीस जमा नहीं करवाने पर 1296 आवेदन रद्द
Thu, 16 Jan 2025 05:45 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:45 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने फीस जमा नहीं करवाने पर 1296 आवेदन रद्द कर दिए हैं। बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नवंबर 2024 तक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य लोकसेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फीस जमा नहीं करवाने पर 1296 आवेदन रद्द कर दिए हैं। पुरुष भर्ती के तहत आवेदन रद्द किए गए हैं। पुरुष कांस्टेबल भर्ती के तहत 780 पद भरे जाने हैं। नवंबर 2024 तक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
25 दिसंबर 2024 तक फीस जमा करवाने को कहा गया था। इसके बाद भी फीस जमा नहीं करवाने पर आयोग ने 1296 आवेदन रद्द कर दिए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए भी फीस जमा नहीं करवाने वाले 91 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आयोग ने रद्द किए गए सभी आवेदनों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन