फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Bharti Ground test schedule for chamba and una districts in Himachal

HP Police Bharti : ग्राउंड टेस्ट के लिए जिला चंबा और ऊना का शेड्यूल भी जारी, विस्तार से जानें

Tue, 28 Jan 2025 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1088 पद भरे जा रहे हैं। सोमवार को 10 जिलों के लिए टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया था। वहीं, मंगलवार को ऊना और चंबा जिले के लिए भी ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
HP Police Bharti Ground test schedule for chamba and una districts in Himachal
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1088 पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत ऊना और चंबा जिले के लिए भी ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। सोमवार को 10 जिलों के लिए टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया था। नॉर्थ रेंज में आने वाले ऊना जिले में 11 से 15 फरवरी तक पुलिस लाइन ग्राउंड झलेड़ा और चंबा में 13 से 20 मार्च तक पुलिस लाइन ग्राउंड चंबा में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिए जाएंगे।

विज्ञापन


युवा खेल एवं सेवाएं के अधिकारी व कोच इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग व पुलिस भर्ती बोर्ड अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर की ओर से यह शेड्यूल जारी किया गया है। सभी जिलों में 28 मार्च तक फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 1088 पदों में से 708 पद पुरुषों और 380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षा होने जा रही है। इसको लेकर 1,27,770 लोगों ने आवेदन किया है। 11 से 20 फरवरी तक सिरमौर, 25 फरवरी से 6 मार्च तक सोलन, 11 मार्च से 22 मार्च शिमला और 27 मार्च से 28 मार्च तक किन्नौर में चलेगी। सिरमौर के नाहन चौगान में ग्राउंड टेस्ट होगा, सोलन के लिए पुलिस लाइन सोलन में 9275 उम्मीदवार, शिमला के लिए पुलिस लाइन भराड़ी में 12,795 उम्मीदवार और किन्नौर के लिए मिनी स्टेडियम कल्पा में 1350 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।

सेंट्रल रेंज में मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले आते हैं। मंडी में ग्राउंड टेस्ट 6 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। ग्राउंड टेस्ट पंडोह में थर्ड आईआरबी मैदान में होगा। बिलासपुर के लुहणू मैदान में बिलासपुर जिले के लिए ग्राउंड टेस्ट 20 से 24 फरवरी के बीच होगा। हमीरपुर जिले के लिए ग्राउंड टेस्ट अणु में होना है। कुल्लू जिले का टेस्ट पुलिस लाइन कुल्लू में 7 मार्च से 11 मार्च, लाहौल-स्पीति जिले के आवेदकों का ग्राउंड टेस्ट भी पुलिस लाइन कुल्लू में 12 मार्च को होना है। कांगड़ा जिले में 19 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक ग्राउंड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता का यह परीक्षण पुलिस लाइन धर्मशाला के मैदान में होगा। इसमें हररोज 2000 से लेकर 2250 तक अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed