Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Pension and salary hike will be returned from contract teachers who were regularized after December 2003

Himachal News: दिसंबर 2003 के बाद नियमित हुए अनुबंध शिक्षकों से वापस होगी पेंशन-वेतन वृद्धि, जानें विस्तार से

Sat, 19 Jul 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Jul 2025 02:00 AM IST
सार

12 दिसंबर 2003 के बाद नियमित हुए अनुबंध शिक्षकों से पेंशन और वेतन वृद्धि के लाभ वापस लिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया कि हाईकोर्ट के विभिन्न निर्णयों के अनुपालन में लिए गए पूर्व निर्णय अब नए अधिनियम के प्रभाव में निष्फल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Pension and salary hike will be returned from contract teachers who were regularized after December 2003
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 12 दिसंबर 2003 के बाद नियमित हुए अनुबंध शिक्षकों से पेंशन और वेतन वृद्धि के लाभ वापस लिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में मार्च 2005 में जारी किए गए लाभ देने वाले कार्यालय आदेशों को निरस्त कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्तें अधिनियम 2024 के तहत यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अधिनियम में स्पष्ट किया गया है कि पेंशन, वरिष्ठता, पदोन्नति और वेतन वृद्धि जैसे सेवा लाभ केवल नियमितीकरण की तिथि से ही लागू होंगे, न कि अनुबंध आधार पर सेवा की किसी भी अवधि के लिए। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया कि हाईकोर्ट के विभिन्न निर्णयों के अनुपालन में लिए गए पूर्व निर्णय अब नए अधिनियम के प्रभाव में निष्फल हो गए हैं। सेवा लाभ केवल नियमित कर्मचारियों पर लागू होंगे। अनुबंध सेवा अवधि को पेंशन या वेतन वृद्धि के लिए नहीं गिना जाएगा।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेशों के तहत दिए गए किसी भी लाभ को अब वापस ले लिया गया है। शिक्षा निदेशक के अनुसार कार्मिक विभाग ने निर्देश दिया है कि नए अधिनियम के साथ असंगत किसी भी कार्रवाई को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed