फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court Promotion and transfer of 11 District Judges and Additional District Judges

HP High Court: 11 जिला न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों को पदोन्नति और तबादला

Tue, 29 Oct 2024 10:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले 11 जिला न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का प्रमोशन के साथ तबादला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP High Court Promotion and transfer of 11 District Judges and Additional District Judges
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिवाली से पहले 11 जिला न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों को पदोन्नति और तबादला आदेश जारी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जिला न्यायाधीशों में हाईकोर्ट में तैनात रजिस्ट्रार मदन कुमार को जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर में तैनाती दी है। इसी तरह जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर बरिंद्र ठाकुर अब हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर सेवाएं देंगे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पालमपुर रणजीत सिंह को अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नति देने के बाद हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का सदस्य सचिव बनाया है। पांवटा साहिब में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा को पदोन्नत कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू बनाया है। इसके अलावा बिलासपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदोन्नत कर पालमपुर में तैनाती दी है।

विज्ञापन


इन्हें मिली ये नई जिम्मेवारी
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) जिला मंडी शीतल शर्मा का तबादला अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-II कांगड़ा स्थित धर्मशाला के लिए किया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) जिला सोलन विवेक खनाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-दो सोलन लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) जिला किन्नौर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-दो मंडी में तैनाती दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) जिला कांगड़ा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-3 कांगड़ा का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा राज्य सरकार में विशेष विधि सचिव सचिव गुरमीत कौर को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाने के बाद इन्हें इसी पद पर जारी रखा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऊना कपिल शर्मा को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब के लिए स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed