फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court CBI reply sought in ASI Pankaj Sharma case illegal detention challenged

HP High Court : एएसआई पंकज शर्मा मामले में सीबीआई से जवाब तलब, गैर तरीके से हिरासत को दी गई है चुनौती

Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

याचिकाकर्ता एएसआई पंकज शर्मा ने हिमाचल हाईकोर्ट में पुलिस की ओर से पिछले 1 महीने से कैथू लाइन के गेस्ट हाउस के एक कमरे में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड की निगरानी में गैर तरीके से हिरासत में रखने को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। जिस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई से जवाब तलब किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP High Court CBI reply sought in ASI Pankaj Sharma case illegal detention challenged
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत की जांच कमेटी के सदस्य एएसआई पंकज को पिछले 1 महीने से गैर तरीके से पुलिस की ओर से नजर बंद को चुनौती देने वाले मामले में सीबीआई से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने दो सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। अदालत ने पिछले आदेश में याचिकाकर्ता को मामले में सीबीआई को पार्टी बनाने को कहा था।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता एएसआई पंकज शर्मा ने हाईकोर्ट में पुलिस की ओर से पिछले 1 महीने से कैथू लाइन के गेस्ट हाउस के एक कमरे में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड की निगरानी में गैर तरीके से हिरासत में रखने को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता को पिछले 1 महीने से जिस कमरे में रखा है। 24 घंटे सुरक्षा गार्ड साथ होता है और सीसीटीवी की निगरानी में नजरबंद किया हुआ है। यहां तक की उसे अपने परिवार वालों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है, जोकि संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर याचिकाकर्ता ने पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी को भी एक पत्र लिखकर अवगत कराया। एसपी गांधी ने इस पत्र को डीआईजी को भेजा, जिसमें उसकी अवैध हिरासत, निरंतर निगरानी और स्वतंत्रता में कटौती पर चिंता व्यक्त की गई थी। उक्त अभ्यावेदन में, उसने तत्काल हस्तक्षेप और अपनी गरिमा और स्वतंत्रता की बहाली की मांग की। याचिका में बताया गया है कि पूर्व डीजीपी अतुल वर्मा के कहने पर एएसआई पंकज की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 मार्च को हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल), विद्युत प्रभाग, शिमला के मुख्य अभियंता विमल नेगी के बारे में पुलिस स्टेशन सदर शिमला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 24 मई से याचिकाकर्ता को चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने के औपचारिक निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के बाद, याचिकाकर्ता को जबरन पुलिस गेस्ट हाउस, कैथू के सेट संख्या 1 में ठहराया गया और 24 घंटे निगरानी में रखा गया। उनके कमरे में लगातार पुलिस गार्ड तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरा लगाकर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। मई के अंत तक तथाकथित सुरक्षा व्यवस्था ने लगभग कारावास का रूप ले लिया। याचिकाकर्ता को भराड़ी स्थित अपने सरकारी आवास, जहां उसका परिवार रहता है, वहां जाने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed