फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board Scholarship 600 meritorious students know where and how to apply

HP Board Scholarship: स्कूल शिक्षा बोर्ड 600 मेधावियों को देगा छात्रवृत्ति, कहां-कैसे करना है अप्लाई, जानें

Tue, 28 Jan 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 07:08 PM IST
सार

जमा दो और 10वीं कक्षा के 600 मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड छात्रवृत्ति देगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता सूची, सहमति पत्र और बिल प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। 

विज्ञापन
HP Board Scholarship 600 meritorious students know where and how to apply
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2024 में संचालित जमा दो और 10वीं कक्षा के 600 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देगा। छात्रवृत्ति के लिए लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। साइंस संकाय में 100, आर्ट्स और कॉमर्स में 100 और दसवीं कक्षा में 400 मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष बोर्ड कक्षाओं के मेधावी बच्चों को सम्मानित करता है। सम्मान के लिए अभ्यर्थी अपने स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता सूची, सहमति पत्र और बिल प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई सूची के आधार पर ही मेधावी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें। 
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने अध्ययनरत शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर अंतिम तिथि से 10 दिन के भीतर बोर्ड कार्यालय में पहुंचाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 28 जनवरी से 28 फरवरी निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर बोर्ड विचार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस संकाय से कितने अभ्यर्थी किए चिह्नित
छात्रवृत्ति योजना के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 3000 से अधिक मेधावी छात्रों को शार्टलिस्ट किया है। इनमें 10वीं कक्षा में 99.86 से 94.86 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 2018 मेधावियों को लिस्ट में शामिल किया है। इसके अलावा जमा दो कक्षा के साइंस संकाय से 98.80 से 92.80 फीसदी अंक हासिल करने वाले 531, जबकि आर्ट्स और कामर्स संकाय से 98.00 से 91.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 528 मेधावी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed