फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board Annual examinations of class 10th and 12th from 4th question papers did not reach Pangi Udaipur

HP Board: दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चार से, पांगी-उदयपुर नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र; मौसम बन रहा बाधा

Sat, 01 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उदयपुर और पांगी को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र बोर्ड ने पहुंचा दिए हैं। अब चार मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं ऐसे में बोर्ड ने कुल्लू से आगे प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर सुविधा मांगी है।

विज्ञापन
HP Board Annual examinations of class 10th and 12th from 4th question papers did not reach Pangi Udaipur
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू हो रही हैं। दसवीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हिंदी और 12वीं की अर्थशास्त्र के पेपर से होगी। उदयपुर और पांगी को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र बोर्ड ने पहुंचा दिए हैं। पांगी-उदयपुर में बारिश-बर्फबारी से सड़कें बंद होने के चलते प्रश्नपत्र नहीं पहुंचाए जा सके हैं। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कुल्लू पहुंचाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


कुल्लू से आगे प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए सरकार से हेलिकाप्टर सुविधा मांगी है। अगर मौसम यूं ही खराब रहा तो हेलिकाप्टर के माध्यम से भी दोनों जगहों पर प्रश्नपत्र पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में शिक्षा बोर्ड को शुरुआती दिनों की परीक्षाएं स्थगित भी करनी पड़ सकती हैं। हिमाचल में 1,93,298 नियमित और एसओएस विद्यार्थी दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं देंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में 2300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उदयपुर और पांगी में अभी तक बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे हैं। इन क्षेत्रों में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार से हेलिकाप्टर सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। सरकार ने मौसम साफ होने पर हेलिकाप्टर सुविधा देने की बात कही है। उम्मीद है मौसम साफ होगा और बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र संबंधित क्षेत्रों में पहुंच जाएंगे। अगर मौसम साफ नहीं होता है और प्रश्नपत्र नहीं पहुंच पाते हैं, तो 10वीं-12वीं कक्षा की शुरुआती दिनों की परीक्षाओं को स्थगित किया जा सकता है। अगर ये परीक्षाएं स्थगित होती हैं तो इनका आयोजन निर्धारित शेड्यूल के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed