फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session traffic jam issue on Mandi-Manali NH echoed in House vehicles getting stuck at many places

Himachal Assembly Session : सदन में गूंजा मंडी-मनाली एनएच पर ट्रैफिक जाम का मुद्दा, जगह-जगह फंस रहीं गाड़ियां

Sat, 23 Aug 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 23 Aug 2025 04:00 AM IST
सार

Himachal Assembly Monsoon Session : शून्यकाल में मंडी से मनाली नेशनल हाईवे पर लंबे ट्रैफिक जाम का मुद्दा गूंजा। शून्यकाल में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि बरसात के दौरान मनाली एनएच पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे सेब से लदी गाड़ियां जगह-जगह फंस रही हैं।

विज्ञापन
HP Assembly Session traffic jam issue on Mandi-Manali NH echoed in House vehicles getting stuck at many places
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा के मानूसन सत्र में शुक्रवार को शून्यकाल में मंडी से मनाली नेशनल हाईवे पर लंबे ट्रैफिक जाम का मुद्दा गूंजा। विधायकों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मंडी-मनाली और कमांद सड़क पर यातायात को सुचारु करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बात की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें विधानसभा में भी बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


शून्यकाल में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि बरसात के दौरान मनाली एनएच पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे सेब से लदी गाड़ियां जगह-जगह फंस रही हैं और सेब समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गौड़ ने आपदा से खराब हुई सड़कों को दुरुस्त करने का मामला उठाया। गौड़ ने कमांद वैकल्पिक मार्ग पर अधिक ट्रैफिक से पैदा हो रहीं दिक्कतों पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने ट्रैफिक जाम नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाने को कहा। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि किरतपुर-मनाली फोरलने पर पिछले दो महीने से 60 किलोमीटर तक लंबा जाम बड़ी समस्या बन चुका है। कुल्लू से मंडी पहुंचने में पहले जहां एक घंटा लगता था। लोगों को अब देर रात तक पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेब और मटर की खेप समय पर मंडियों में नहीं पहुंच रही। इससे पर्यटन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी एनएच पर लंबे जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि मंडी से कुल्लू तक लोग अव्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने विशेष रूप से औट से पंडोह तक जाम की समस्या को ज्यादा गंभीर बताया और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की मांग की। राज्य विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि एनएचएआई पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है, लेकिन पुलिस को तत्काल कदम उठाने होंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed