फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session There will be no student union elections in universities and colleges

HP Assembly Session : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री

Fri, 22 Aug 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:00 AM IST
सार

Himachal Assembly Session : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे। कांग्रेस विधायकों ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि छात्र राजनीति में रहे कई नेता आज चने और मूंगफली बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
HP Assembly Session There will be no student union elections in universities and colleges
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे। हिंसा के इतिहास को देखते हुए इन्हें बहाल नहीं किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह बात भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से विधानसभा में गैर सरकारी दिवस पर लाए गए छात्र संघ चुनाव बहाल करने के संबंध संकल्प के जवाब में कही। कांग्रेस विधायकों ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि छात्र राजनीति में रहे कई नेता आज चने और मूंगफली बेच रहे हैं। भाजपा विधायकों ने चुनाव बहाल करने की पैरवी की।

विज्ञापन


रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल ढाई साल का हो गया है। पूर्व में भाजपा सरकार ने भी हिंसा के माहौल को देखते हुए छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए। ऐसी स्थिति में चुनाव करवाना उचित नहीं है। इस जवाब के बाद विपिन सिंह परमार ने संकल्प वापस लिया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने संकल्प प्रस्ताव में कहा कि जब से छात्र संघ चुनाव बंद हुए हैं, छात्र राजनीति निष्क्रिय हो गई है। चुनाव को बहाल किए जाने की आवश्यकता है। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि चुनाव के चलते मरना और मारना शुरू हो जाए तो यह ठीक नहीं होगा। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने चुनाव बहाल करने की पैरवी की। शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह ने कहा कि चुनाव बहाल नहीं होने चाहिए। भाजपा विधायक हंसराज, कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार, भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने भी चर्चा में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा के साथ रहने वाला छात्र नेता आज कर रहा फोटोग्राफी : हरीश
कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि साल 2013 में चुनाव बंद हुए। आज कोई भी छात्र राजनीति में आकर नेता नहीं बनना चाहता है। हमारे ओर आपके साथ चलने वाले चने और मूंगफली बेच रहे हैं। छात्र राजनीति के कारण कई की शादी नहीं हुई। जनारथा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जो छात्र नेता होता था, वह आज फोटोग्राफर का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed