फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly CM Sukhu and Lop Jairam Thakur clash over financial situation know in detail

HP Assembly : वित्तीय स्थिति पर मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में नोकझोंक, जानें विस्तार से

Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
सार

HP Assembly : मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
HP Assembly CM Sukhu and Lop Jairam Thakur clash over financial situation know in detail
जयराम ठाकुर/सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब सीएम ने संसाधन जुटाने को लेकर हिमाचल की आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाते-जाते स्कूल खोलने की घोषणाएं कर दीं। होटल मालिकों को बिजली सब्सिडी दे दी। जहां जरूरत नहीं, वहां भी अस्पताल खोल दिए। जाते-जाते 5000 करोड़ रुपये का नुकसान कर दिया।

विज्ञापन


इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भड़क गए। कहा कि आर्थिक संकट आप हमारे पर नहीं थोप सकते। यह आपकी गलत नीतियों के कारण हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले ही केंद्र ने तय किया था कि आने वाले पांच साल तक जीएसटी मुआवजा नहीं मिलेगा। यह काउंसिल की बैठक में तय हुआ था। यह सभी राज्यों के लिए हुआ है। कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटियां दीं। अब यह गारंटी पूरी नहीं हो रही है तो इसको भी हमारे ऊपर थोपा जा रहा है। जयराम ने कहा कि तीन साल में आपने क्या किया। इस पर मुख्यमंत्री बोले, अभी मैं भूमिका बांध रहा हूं। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए जनता की संपदा को लुटा दिया। हम इसे लुटने नहीं देंगे। केंद्र से पैसा न आने पर भी हम अपने संसाधन खुद तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल ने जब कहा कि आप दो साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएंगे। इस पर सीएम सुक्खू ने सदन में दमदार तरीके से कहा कि सदन से बाहर आते-जाते रहते हैं। 20-25 साल से यही चल रहा है। सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि हिमाचल भयंकर आपदा से गुजर रहा है। विपक्ष केंद्र से आपदा के लिए पैकेज लाने में सहयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed