फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hotels packed on weekends in Himachal tourists flock to get relief from the heat of the plains

Himachal Tourist Season: हिमाचल में वीकेंड पर होटल पैक, मैदानों की गर्मी से राहत पाने के लिए उमड़े सैलानी

Sun, 13 Apr 2025 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। शिमला की बात करें तो होटल 80 से 90 फीसदी तक पैक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Hotels packed on weekends in Himachal tourists flock to get relief from the heat of the plains
शिमला के रिज मैदान पर रविवार को घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीकेंड पर प्रदेश के होटल लगभग पैक हो गए हैं। चार दिन की छुट्टी के चलते और मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से पर्यटन भारी संख्या में हिमाचल का रुख कर रहे हैं।सोलन के पर्यटन स्थल कसौली और चायल में सौ फीसदी होटल पैक हैं। इधर, पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोड़गंज में पर्यटकों की भारी आवाजाही रही। पर्यटकों के पहाड़ों की ओर रुख करने के चलते धर्मशाला-मैक्लोडगंज स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल पैक रहे। वहीं, निजी होटलों में भी करीब 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार देर रात तक पर्यटक मैक्लोडगंज पहुंचे। रविवार को धर्मशाला-मैक्लोडगंज पर्यटक स्थलों पर रौनक रही। कुल्लू और मनाली में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों से हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन आ रहे हैं। इधर, राजधानी शिमला में भी पर्यटकों से पैक हो गई है। होटल 80 से 90 फीसदी तक पैक हो गए हैं। पर्यटकों के भारी संख्या में आने से शहर दिन भर जाम होता रहा। शिमला के नालदेहरा, नारकंडा और कुफरी भी सैलानियों से पैक है। यहां घूमने के बाद सैलानी किन्नौर का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका-शिमला एनएच के प्रवेश द्वार परवाणू समेत कसौली के गढ़खल बाजार में भी करीब दो किमी लंबा जाम लगता रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। कालका-शिमला एनएच पर भी शनिवार से रविवार शाम तक करीब 22,136 वाहनों की आवाजाही हुई है। पर्यटन विकास निगम धर्मशाला के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर निगम के होटल पैक हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि इस वीकेंड पर 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed