फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hopes for snowfall on New Year Day himachal weather to change from December 30

Himachal Weather: हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी की आस, 30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

Sat, 27 Dec 2025 09:50 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 09:50 AM IST
सार

हिमाचल में किसानों और बागवानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा। वहीं, निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अपडेट है। जानने के लिए विस्तार से पढ़ें...

विज्ञापन
hopes for snowfall on New Year Day himachal weather to change from December 30
मनाली-लेह मार्ग पर शिंकुला दर्रा पर हो रही ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी की आस पूरी होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा और 1 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 29 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने का ऑरेंज और 30 को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, लाहौल के शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई है। रोहतांग और शिंकुला दर्रा के लिए फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को भी सैकड़ों सैलानी शिंकुला दर्रा पहुंचे। बादल छाए रहने से किसानों-बागवानों को बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिमला समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं आया है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान -3 से 7 डिग्री सेल्सियस, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 10 डिग्री तथा निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

वहीं, अधिकतम तापमान भी अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रहा। ऊंचे इलाकों में अधिकतम तापमान 8 से 17 डिग्री, मध्य पहाड़ियों में 14 से 23 डिग्री और मैदानी इलाकों में 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ऊना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के सुंदरनगर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अगले 48 घंटों में मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सतर्क रहने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed