फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himalayan Ibex found in Pangi forests Large herds were seen during inspection in hagluanch Dhar

Himalayan Ibex: पांगी के जंगलों में मिला आईबैक्स का नया ठिकाना, संरक्षण को लेकर वन्य प्राणी विभाग गंभीर

Fri, 29 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगलों में हिमालयन आईबैक्स के दो नए ठिकानों को ढूंढा है। यहां पर आईबैक्स के बड़े-बड़े झुंड कैमरे में कैद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himalayan Ibex found in Pangi forests Large herds were seen during inspection in hagluanch Dhar
चंबा के पांगी में जंगल में घूमता आईबैक्स का झुंड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगलों में हिमालयन आईबैक्स के दो नए ठिकानों को ढूंढा है। यहां पर आईबैक्स के बड़े-बड़े झुंड कैमरे में कैद किए गए हैं। दरअसल वन्य प्राण विभाग की टीम पांगी के दूरदराज के पहाड़ों में वन्य जीवों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए निरीक्षण कर रही थी। उसी दौरान यह टीम सेचु टुआन वाइल्ड लाइफ एरिया में पहुंची। यहां शगलुंआच धार में उन्हें आईबैक्स के दो झुंड घास चरते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


इस झुंड में नर आईबैक्स की संख्या सबसे ज्यादा थी। टीम ने इन झुंडों की अपने मोबाइल फोन पर वीडियो भी रिकॉर्ड की। हिमालयन आईबैक्स कुगति और पांगी के जंगलों में काफी फलफूल रहे हैं। इनके संरक्षण को लेकर वन्य प्राणी विभाग गंभीरता से कार्य भी कर रहा है। एक तरफ जहां जंगलों में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है तो वहीं उन सभी क्षेत्रों की भी पहचान की जा रही है, जहां पर इन वन्य जीवों की संख्या काफी अधिक है। उन इलाकों में विभाग वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले वन्य प्राणी विभाग ने कुगति के पहाड़ों का निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें दुर्लभ भूरा भालू और कस्तूरी मृग दिखे थे। इसके अलावा हिमालयन आईबैक्स के बड़े झुंड देखने को मिले। अब विभाग इन इलाकों में सर्दी के दौरान विशेष पहरा रखेगा, जिससे कोई भी शिकारी इन वन्य जीवों का अवैध शिकार न कर सके। लाहौल-स्पीति जिले में भी आईबैक्स पाए जाते हैं। इनके शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि पांगी के जंगलों में निरीक्षण के दौरान हिमालयन आईबैक्स के बड़े झुंड मिले। शगलुंआच धार में हिमालयन आईबैक्स की नई साइट मिली है। विभाग इन वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed