फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Youth Congress will get new president general secretary by 10 December

Himachal Youth Congress: हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक मिलेगा नया अध्यक्ष, महासचिव

Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 14 और महासचिव पद के लिए 30 आवेदन मंजूर हुए हैं। ऐसे में हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक नए अध्यक्ष और महासचिव मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Youth Congress will get new president general secretary by 10 December
हिमाचल युवा कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक नए अध्यक्ष और महासचिव मिल जाएंगे। बुधवार से आवेदनों की छंटनी शुरू हो गई। तीन दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान दस्तावेजों की खामियों को दावेदार दूर कर सकेंगे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 14 और महासचिव पद के लिए 30 आवेदन मंजूर हुए हैं। 50 रुपये का शुल्क चुकाकर 18 से 35 साल के 2.19 लाख सदस्यों ने हिमाचल युवा कांग्रेस की सदस्यता ली है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से 14 को मंजूर कर दिया गया है जबकि एक का मामला अभी तकनीकी खामी के कारण रोका गया है। 3 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। राज्य महासचिव पद के लिए 30 आवेदन मंजूर किए गए हैं। एक आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। 18 आवेदनों को रोका गया है। तीन दिसंबर तक संबंधित दस्तावेजों में मिली खामियों को दूर करने का समय दिया गया है। अगर दावेदारों ने आवेदनों को दुरुस्त कर दिया तो इनके आवेदन भी स्वीकार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में अगस्त से युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया चल रहा है। पहले चरण में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। फिर सदस्यता अभियान के साथ ही वोट भी डाले गए। ऑनलाइन ही इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा। महासचिव पद पर महिला, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं। युवा कांग्रेस चुनाव के जनसंपर्क अधिकारी उदय सिंह गुज्जर ने बताया कि कि छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2.29 लाख युवाओं ने सदस्यता लेने के लिए पंजीकरण करवाया था लेकिन करीब दस हजार युवाओं ने 50 रुपये की फीस जमा नहीं करवाई। इसके चलते 2 लाख 19 हजार 456 सदस्य बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed