फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Workers became rich to take advantage of schemes now FIR will be lodged

Himachal Pradesh: योजनाओं का लाभ लेने के लिए अमीर बन गए कामगार, अब होगी एफआईआर

Sat, 14 Jun 2025 11:48 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि ऐसे साधन संपन्न लोगों का पता चला, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया है।  

विज्ञापन
Himachal Workers became rich to take advantage of schemes now FIR will be lodged
कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर जिले में कई अपात्र लोगों ने गलत तरीके से कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि इस मामले में दोषियों पर एफआईआर करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़सर की 9 ग्राम पंचायतों और भोरंज उपमंडल की एक पंचायत में जांच के दौरान लगभग 38 ऐसे साधन संपन्न लोगों का पता चला, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने 10 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ लिए हैं। इनमें कई सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और संपन्न व्यवसायियों के परिजन भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही 14 योजनाओं का लाभ लेने के लिए गलत हथकंडे अपनाने वाले साधन संपन्न लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।  बोर्ड के मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों एवं बोर्ड की उपमंडल स्तर की 26 शाखाओं के प्रेरकों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। बोर्ड की योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण, उनके बच्चों के पालन-पोषण, पढ़ाई और विवाह, चिकित्सा और मकान निर्माण इत्यादि के लिए बड़ी आर्थिक मदद का प्रावधान किया है, लेकिन कई साधन संपन्न लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने का  प्रयास कर रहे हैं तथा पात्र श्रमिकों के हक छीनने का प्रयास कर रहे  हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिमाचल में विशेष अभियान चलाकर की जाएगी केवाईसी
नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि श्रमिकों की केवाईसी पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। श्रमिकों की केवाईसी करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकें और सभी पात्र श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मिलना चाहिए।

प्रदेश में चहेतों को रेवडि़यां बांट रही है कांग्रेस सरकार : नंदा
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार चहेतों को रेवड़ियां बांट रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी में आया है कि कामगार कल्याण बोर्ड में भी अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार सख्ती से कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि  युवा वर्ग नौकरियों की आस में है। कई युवा नौकरियों के इंतजार में ओवरऐज हो गए हैं। राज्य चयन आयोग हमीरपुर को सरकार ने लंबे समय तक भंग ही रखा। समाज का हर वर्ग आज सरकार की नीतियों से तंग आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed